लाइव न्यूज़ :

शुरू हुआ Flipkart Big Shopping Days सेल, फोन पर मिल रहा 5000 रुपये तक की छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 6, 2018 11:24 IST

Flipkart Big Shopping Days सेल में Poco F1, Google Pixel 2 XL, Realme C1, Asus ZenFone Lite L1, Honor 9N और Redmi Note 6 Pro सहित कई अन्य स्मार्टफोन डिस्काउंट व ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। फ्लिपकार्ट की यह सेल 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart के बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आगाज हो चुका है6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी फ्लिपकार्ट की यह सेलBig Shopping Days में चुनिंदा स्मार्ट एलईडी टीवी पर भी ऑफर्स और डील्स मिलेंगे

ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart के बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आगाज हो चुका है। इस सेल में स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल के लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंस से साझेदारी की है। अगर आप HDFC बैंक कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बता दें कि यह ऑफर EMI खरीदारी पर भी मिलेगा।

इस सेल में Poco F1, Google Pixel 2 XL, Realme C1, Asus ZenFone Lite L1, Honor 9N और Redmi Note 6 Pro सहित कई अन्य स्मार्टफोन डिस्काउंट व ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। ईएमआई ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर आपको छूट दिया जाएगा। इसके अलावा, Flipkart की ओर से बायबैक गारंटी और 99 रुपये में डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट सेल पर मिलेंगे ये ऑफर्स

Xiaomi Poco F1

फ्लिपकार्ट सेल में शाओमी के पोको एफ1 को सभी वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। फोन की कीमतों में भी कटौती की जाएगी। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इसके सबसे महंगे वेरिएंट 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज को डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi के कई दूसरे स्मार्टफोन्स को भी Flipkart Big Shopping Days सेल में डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो को भी सेल में 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। शाओमी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल में 9,499 रुपये की जगह 8,999 में खरीदा जा सकता है।

Realme C1

Realme C1

सेल के दौरान आप रियलमी सी1 स्मार्टफोन को भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। Realme C1 स्मार्टफोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, रियलमी 2 को 9,499 रुपये में बेचा जाएगा। अगर हम बात करें हाल ही में लॉन्च हुए Realme 2 Pro की तो फोन को 14,990 रुपये के बजाय 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Asus Zenfone Lite L1

हाल ही में लॉन्च हुआ ज़ेनफोन लाइट एल1 6,999 रुपये के बजाय 4,999 रुपये में मिलेगा। यानी फोन पर सीधे 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Motorola One Power

इस सेल में मोटोरोला वन पावर छूट के बाद 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Honor 9N

ऑनर के पॉपुलर स्मार्टफोन्स को भी फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में छूट के साथ खरीदा जा सकता है। सबसे ज्यादा छूट ऑनर 9एन पर मिल रही है। फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये जबकि Honor 9N के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Big Shopping Days में चुनिंदा स्मार्ट एलईडी टीवी पर भी ऑफर्स और डील्स मिलेंगे। मी 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी 25,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में जबकि मी 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी 54,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वीयू आइकॉनियम 43 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत 41,000 रुपये की जगह 24,999 रुपये में मिलते हैं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टस्मार्टफोनशाओमी पोकोहॉनरअसुसस्मार्ट टीवीसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल