लाइव न्यूज़ :

Flipkart Big Shopping Days सेल शुरु, सिर्फ 5,999 रुपये में LED TV खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 2, 2019 17:08 IST

Flipkart Big Shopping Days LED TV offer: अगर आपका बजट कम है तो आप Thomson LED TV को 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये इसकी शुरुआती कीमत है। हालांकि इसके अलावा आप दूसरी कंपनियों के भी Smart TV कम कीमत में खरीद सकते हैं। इनमें Thomson, Vu, Micromax जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लिपकार्ट पर आज से Big Shopping Days Sale का आगाज हो चुका हैFlipkart की यह सेल 5 दिनों तक चलेगी

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज से Big Shopping Days Sale का आगाज हो चुका है। सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट की यह सेल 5 दिनों तक चलेगी।

इस दौरान अगर आप अपने घर में नया टीवी लाने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट टीवी (Smart TV को बेहद ही सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। टीवी निर्माता कंपनी Thomson ने अपने LED और स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

अगर आपका बजट कम है तो आप Thomson LED TV को 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये इसकी शुरुआती कीमत है। हालांकि इसके अलावा आप दूसरी कंपनियों के भी Smart TV कम कीमत में खरीद सकते हैं। इनमें Thomson, Vu, Micromax जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इसके अलावा एंड्रॉयड और स्मार्ट LED TV पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए, जानते हैं मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में।

Thomson R9 60cm (24TM2490)

इस 24 इंच वाले LED TV की असल कीमत 11,490 रुपये है लेकिन सेल में इसे आप 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर HDFC बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इस पर 1,500 का एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसके 24 इंच वाले मॉडल की बात करें तो ये HD रेडी स्क्रीन के साथ आता है। साथ ही साथ इसमें 20W का साउंड आउटपुट भी मिलता है।

Thomson R9 80cm (32TM3290)

इसके 32 इंच वाले मॉडल की अगर बात करें तो इसे सेल 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो ये HD रेडी स्क्रीन के साथ आते हैं। साथ ही इसमें 20W का साउंड आउटपुट भी दिया गया है। थॉमसन के दोनों ही मॉडल पर HDFC कार्ड यूजर को 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।

Thomson 32M3277 PRO

Flipkart Big Shopping Days सेल में 16,999 रुपये वाले इस स्मार्ट LED TV को 9,499 की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर आपको 32 इंच का मॉडल मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी पर HDFC बैंक यूजर को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, स्पेशल प्राइस के तहत इसमें आपको 1500रुपये का ऑफ भी मिलेगा।

वहीं, इसके 40 इंच के मॉडल को आप 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर भी आपको वहीं ऑफर मिलेंगे जो 32 इंच मॉडल पर दिए जा रहे हैं। फीचर्स की बात करें तो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले इस स्मार्ट टीवी में एचडी रेडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें भी 20W का आउटपुट साउंड ऑफर किया जा रहा है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इन LED TV के साथ-साथ कंपनी के हाई रेंज वाले स्मार्ट टीवी और एंड्रॉइड टीवी पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Micromax 50cm

फ्लिपकार्ट की सेल में आप माइक्रोमैक्स के स्मार्ट टीवी को भी 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि फोन की असली कीमत 8,490 रुपये है। ऑफर्स में इस स्मार्ट टीवी पर वहीं डील मिलेगी जो दूसरी कंपनियों पर मिल रहे हैं। लेकिन स्पेशल प्राइस के तहत टीवी पर इसमें 500 रुपये का एक्स्ट्रा छूट दिया जाएगा।

फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 20 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें LED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा टीवी के साथ एक HDMI, USB जैसे कनेक्टिविटीफीचर्स मिलेंगे।

Vu 32BFM 80cm

सेल के दौरान आप Vu कंपनी के इस स्मार्ट LED टीवी को आप 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। टीवी पर एक्सट्रा 2000 रुपये का छूट दिया जा रहा है। इसके अलावा टीवी पर HDFC बैंक यूजर को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जाएगा।

फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यह HD रेडी और 1366 x 768 रेजोल्यूशन से लैस है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलस्मार्ट टीवीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल