लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट पर शुरु हुई Apple Week सेल, 18000 रू के एक्सचेंज ऑफर पर मिल रहा आईफोन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 11:30 IST

फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर Apple Week नाम से सेल आयोजित की है।

Open in App
ठळक मुद्देApple Week सेल 9 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगी।इस सेल में आइफोन X से लेकर iPhone SE तक सभी हैंडसेट पर शानदार ऑफर्स और बंपर डिस्काउंट दे रही है।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने हाल ही में नए साल का सबसे बड़ा सेल आयोजित किया था। जिसमें कई स्मार्टफोन्स पर ऑफर दिए जा रहे थे। ऐसे में एक बार फिर से ई-कॉमर्स साइट ने आईफोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए खास लेकर का आयोजन किया है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर Apple Week नाम से सेल आयोजित की है। यह सेल 9 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगी।

कंपनी इस सेल में आइफोन X से लेकर iPhone SE तक सभी हैंडसेट पर शानदार ऑफर्स और बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी काफी समय से आईफोन लेने की सोच रहे थे, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही मौका है।

iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus

एप्पल ने पिछले साल अंत में ही अपने तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus को लॉन्च किया था। अगर आप iPhone X, iPhone 8 या iPhone 8 Plus खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आयोजित एप्पल वीक सेल में नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन पर 8,000 रूपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा, सेल में आईफोन X, आईफोन 8 या आईफोन 8 प्लस खरीदने पर 18,000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, ICICI बैंक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर यूजर्स 8,000 रूपये का कैशबैक का फायदा ले सकते हैं। इन सभी ऑफर्स के अलावा फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को 149 रुपये में बायबैक ऑफर भी दे रहा है।

iPhone 7 और iPhone 7 Plus 

एप्पल वीक सेल में कंपनी के पिछले मॉडल्स को शामिल किया गया है। सेल में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 7 पर 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और iPhone 7 Plus पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का लाभ यूजर्स ले सकते हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक यूजर्स इस सेल में EMI पर फोन की खरीदारी पर 5,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

iPhone 6, iPhone 6s और iPhone 6s 

फ्लिपकार्ट की ऐपल वीक सेल में आईफोन 6, आईफोन 6s और आईफोन 6s प्लस पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। ICICI बैंक यूजर्स EMI ट्रांजेक्शन पर इन तीनों फोन पर 3000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इन आईफोन पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

iPhone SE

अगर आप कम कीमत में आईफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आईफोन SE आपके लिए बेहतर विकल्प है। एप्पल वीक में आईफोन एसई को आईसीआईसीआई बैंक के ईएमआई से खरीदने पर 2,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, आईफोन एसई पर 17,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

तो देर ना करें और अपना आईफोन जल्द ही घर ले आएं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टऐपलएप्पल फोनआइफोनआईफ़ोन 6आईफोन 8 प्लससेलटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की