लाइव न्यूज़ :

Facebook के क्रिप्टोकरेंसी से आज उठेगा पर्दा, Bitcoin को ऐसे मिलेगी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 18, 2019 12:04 IST

Facebook क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट को मेन स्ट्रीम में लाने का प्रयास कर रही है। फेसबुक सरकार और वित्तीय क्षेत्र के दिग्गजों के सहयोग से नई क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी और प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर फेसबुक बिटक्वॉइन की तरह ही एक खास पेमेंट सिस्टम भी इस क्रिप्टोकरेंसी की मदद से डेवलप कर सकता हैफेसबुक सरकार और वित्तीय क्षेत्र के दिग्गजों के सहयोग से नई क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लाना चाहती हैक्रिप्टोकरेंसी प्रॉजेक्ट के लिए इसका कोडनेम लिब्रा है

दिग्गज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक (Facebook) अपनी क्रिप्टोकरेंसी लाने की तैयारी कर रही है। फेसबुक के क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कई खबरें काफी दिनों से सामने आ रही है। अब नई खबर के मुताबिक, फेसबुक अपनी Cryptocurrency के बारे में आज यानी मंगलवार को जानकारी देने वाली है। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर फेसबुक बिटक्वॉइन की तरह ही एक खास पेमेंट सिस्टम भी इस क्रिप्टोकरेंसी की मदद से डेवलप कर सकता है।

Facebook क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट को मेन स्ट्रीम में लाने का प्रयास कर रही है। फेसबुक सरकार और वित्तीय क्षेत्र के दिग्गजों के सहयोग से नई क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लाना चाहती है। बता दें कि फेसबुक अपनी क्रिप्टोकरेंसी को अगले साल लॉन्च करने वाली है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि यह बिटक्वॉइन जैसे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के मुकाबले बेहद स्थिर डिजिटल करेंसी होगी।

facebook unveil cryptocurrency

Facebook ने अपने क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट के बारे में कई इन्वेस्टर्स से बात की है। कंपनी आज मीटिंग में करेंसी से जुड़ी बेसिक जानकारी शेयर करेगी। 

क्रिप्टोकरेंसी का कोडनेम 'लिब्रा'

इस करेंसी की बात करें तो कंपनी के करेंसी को पहले 'ग्लोबल कॉइन' कहा जा रहा था लेकिन अब इसे 'लिब्रा' कोडनेम दिया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल से सामने आई खबर के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी प्रॉजेक्ट के लिए इसका कोडनेम लिब्रा है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीजा, मास्टरकार्ड, पेपाल और ऊबर जैसी दर्जनों कंपनियां फेसबुक के इस डिजिटल करेंसी प्रोजेक्ट से जुड़ रही हैं।

facebook cryptocurrency

हो सकती है अब तक की सबसे खास पहल

आरबीसी एनालिस्ट मार्क महाने ने पिछले हफ्ते अपने रिसर्च नोट में कहा था कि फेसबुक की क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पहल शॉपिंग, एप्लीकेशंस, गेमिंग जैसी सुविधा दे सकती है। यह इंगेजमेंट बढ़ाने और रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी का अब तक की सबसे महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

टॅग्स :फेसबुकक्रिप्टो करंसीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की