लाइव न्यूज़ :

Facebook पर अमेरिका के एनजीओ ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- फेसबुक आतंकी संगठनों के पेज करता है ऑटो-जेनरेट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 19, 2019 18:07 IST

जिस ऑर्गेनाइजेशन ने यह शिकायत की है वह अमेरिका का एक एनजीओ है और उसका कहना है कि फेसबुक चरमपंथी मैसेजेस का मुकाबला नहीं कर पा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने अब तक 200 से अधिक हिंसक पोस्ट हटाए हैं।NWC का कहना है कि फेसबुक ने अनजाने में दो चरमपंथी समूहों यानि इस्लामिक स्टेट समूह और अल-कायदा को नेटवर्किंग और रिक्रूटमेंट टूल प्रदान किया है।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक को इस समय कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के नेशनल व्हिसलब्लोअर सेंटर (NWC) ने शिकायत की है कि खुद फेसबुक आतंकवादी संगठनों के पेजों को ऑटो-जनरेट करता है। NWC का कहना है कि फेसबुक ने अनजाने में दो चरमपंथी समूहों यानि इस्लामिक स्टेट समूह और अल-कायदा को नेटवर्किंग और रिक्रूटमेंट टूल प्रदान किया है, जिनके नाम से दर्जनों फेसबुक पेज बनाए गए हैं।

जिस ऑर्गेनाइजेशन ने यह शिकायत की है वह अमेरिका का एक एनजीओ है और उसका कहना है कि फेसबुक चरमपंथी मैसेजेस का मुकाबला नहीं कर पा रहा है। फेसबुक ने चार महीनों में इस मुद्दे पर बहुत ही कम प्रगति की है।

फेसबुक ने अपने बयान में कही ये बातें

अपने बयान में फेसबुक ने कहा है कि हमनें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव विशेषज्ञता की सहायता से आतंकी पोस्ट्स को डिलीट किया है। साथ ही, कंपनी ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले के बाद ही कुछ पोस्ट को हटाया था। कंपनी ने अब तक 200 से अधिक हिंसक पोस्ट हटाए हैं। इसके अलावा आतंकी ग्रुप्स के अकाउंट्स पर भी बैन लगाया है। कंपनी ने यह भी कहा कि हमने सख्ती दिखाते हुए दो सालों में अपने प्लेटफॉर्म से 2.60 करोड़ आतंकी संगठनों के पोस्ट हटा दिए हैं।

फेसबुक ने आगे कहा है कि इन आतंकी संगठनों ने हमारे प्लेटफॉर्म के माध्यम से कट्टरता फैलाने की कोशिश की थी। इसके अलावा फेसबुक ने नंवबर में हिंसक पोस्ट पर रोक लगाने के लिए नए नियम भी लागू किए थे।

टॅग्स :फेसबुकआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की