लाइव न्यूज़ :

Facebook का बड़ा ऐलान, जल्द ला सकती है अपना 'बिटकॉइन'

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 4, 2019 16:03 IST

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  क्रिप्टो करेंसी आधारित भुगतान प्रणाली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए फेसबुक फाइनेंशियल फर्म और ऑनलाइन मर्चेंट्स की हायरिंग कर रहा है।

Open in App

दिग्गज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Facebook आभासी मुद्रा (क्रिप्टो करेंसी) आधारित भुगतान प्रणाली लाने की तैयारी कर रहा है। फेसबुक जल्द ही इसे अपने 2.38 मिलियन यूजर्स के सामने पेश करने वाला है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  क्रिप्टो करेंसी आधारित भुगतान प्रणाली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए फेसबुक फाइनेंशियल फर्म और ऑनलाइन मर्चेंट्स की हायरिंग कर रहा है।

यह प्रणाली बिटक्वाइन की तरह ही डिजिटल क्वाइन का उपयोग करेगी लेकिन यह थोड़ा अलग होगा। फेसबुक का लक्ष्य इसके मूल्य के स्थिर रखना होगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों का हवाला दिया है। फेसबुक का सिर्फ इतना कहना है कि वह आभासी मुद्रा प्रौद्योगिकी के लिए विभिन्न समाधानों की खोज कर रही है।

facebook-working-on-cryptocurrency

फेसबुक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी  का फायदा उठाने की तरीके रही है तलाश

इस मामले में फेसबुक ने कहा कि वह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की पावर का फायदा उठाने के तरीके तलाश रहे हैं। फरवरी में हार्वर्ड लॉ प्रोफेसर जोनाथन जिट्रेन के साथ किए गए इंटरव्यू में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि ब्लॉकचेन तकनीक पर फेसबुक लॉगिन करने में उन्हें "संभावित रूप से दिलचस्पी है।

जुकरबर्ग ने जीट्रेन को बताया, "मैं विकेंद्रीकृत या ब्लॉकचेन ऑथेंटिकेशन में वापस जाने के बारे में सोच रहा हूं। हालांकि मैंने इस काम को करने का कोई तरीका नहीं निकाला है। लेकिन यह ऑथेंटिकेशन है और मूल रूप से आपकी जानकारी और विभिन्न सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है।"

टॅग्स :फेसबुकबिटकॉइनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की