लाइव न्यूज़ :

Facebook का यह बेहद खास फीचर फिर से आया वापस, पिछले साल कंपनी ने कर दिया था रिमूव

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 16, 2019 16:13 IST

Facebook एक बार फिर ‘व्यू ऐज पब्लिक’ फीचर को अपने ऐप में शामिल करने वाली है। बता दें कि फेसबुक पिछले कुछ महीनों से यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook ने पिछले साल सितंबर में यूजर्स की सिक्योरिटी के चलते अपने ऐप से ‘व्यू ऐज पब्लिक’ फीचर को हटा लिया थायूजर्स यह देख सकते हैं कि उनकी प्रोफाइल किसी दूसरे यूजर की प्रोफाइल से कैसी दिखाई देती हैएक हैकर ने इस फीचर की मदद से लगभग पांच करोड़ अकाउंट के टोकन चुरा लिए थे

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Facebook ने पिछले साल सितंबर में यूजर्स की सिक्योरिटी के चलते अपने ऐप से ‘व्यू ऐज पब्लिक’ फीचर को हटा लिया था। लेकिन अब खबर है कि कंपनी एक बार फिर इस फीचर को अपने ऐप में शामिल करने वाली है। बता दें कि फेसबुक पिछले कुछ महीनों से यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

क्या है ‘व्यू ऐज पब्लिक’ फीचर

जो लोग इस फीचर से अनजान हैं उनके लिए बता दें कि यह एक प्राइवेट फीचर होता है जिसके जरिए यूजर्स यह देख सकते हैं कि उनकी प्रोफाइल किसी दूसरे यूजर की प्रोफाइल से कैसी दिखाई देती है। यूजर्स इस फीचर की मदद से अपनी प्रोफाइल को ऐसे यूजर्स की नजर से देख सकते हैं जो प्लैटफॉर्म पर उनके फ्रेंड लिस्ट में ऐड नहीं है।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इसके जरिए यूजर्स को यह तय करने में भी मदद मिलेगी कि उनकी प्रोफाइल में उनकी कौन सी जानकारी सार्वजनिक रखनी चाहिए और कौन सी पर्सनल।

Facebook feature

फेसबुक ने क्यों किया था रिमूव

पिछले साल Facebook ने इस फीचर को एक सुरक्षा खामी के चलते हटा दिया था जिसके जरिए एक हैकर ने इस फीचर की मदद से लगभग पांच करोड़ अकाउंट के टोकन चुरा लिए थे। हैकर्स चोरी किए गए टोकन की मदद से यूजर्स के अकाउंट में जा सकते थे। इस खामी के कारण फेसबुक को लगभग 9 करोड़ यूजर्स को उनके अकाउंट्स में लॉग बैक कराना पड़ा था जिससे वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे सुरक्षित हैं।

facebook

कंपनी ने कहा, 'हमने सुरक्षा की समीक्षा कर ली है और 'व्यू ऐज' फीचर के नए वर्जन को लागू कर रहे हैं जो लोगों को यह दिखाएगा कि उनकी प्रोफाइल उन लोगों को कैसी दिखती है जो फेसबुक पर उनके फ्रेंड्स नहीं हैं।'

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की