लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का गलत नाम लिखा, मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 12:46 IST

म्यामांर की नेता आंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सबसे अधिक त्रुटि देखी गई। शनिवार को पहले पोस्ट की गई एक अनुवादित घोषणा में कहा गया, ‘चीन के राष्ट्रपति मिस्टर शिटहोल शाम चार बजे पहुंचे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने कहा कि यह खेदजनक है और एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। म्यामांर की नेता आंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सबसे अधिक त्रुटि देखी गई।

फेसबुक ने शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनका नाम गलत लिखे जाने को लेकर मांफी मांगी है। दरअसल फेसबुक प्लेटफॉर्म पर बर्मी भाषा में लिखे शी जिनपिंग नाम को गलत ट्रांसलेट करते हुए मिस्टर शिटहोल (Mr Shithole)  लिख दिया था। इस पर फेसबुक ने मांफी मांगते हुए कहा कि प्रॉब्लम को फिक्स कर दिया गया है।

ये गलती राष्ट्रपति जिनपिंग के दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के दूसरे दिन सामने आई। फेसबुक के ऑटो ट्रांसलेशन में शी जिनपिंग के नाम का गलत अनुवाद हो गया था जिससे विवाद पैदा हो गया। 

म्यामांर की नेता आंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सबसे अधिक त्रुटि देखी गई। शनिवार को पहले पोस्ट की गई एक अनुवादित घोषणा में कहा गया, ‘चीन के राष्ट्रपति मिस्टर शिटहोल शाम चार बजे पहुंचे हैं।’ उसमें आगे लिखा गया, चीन के राष्ट्रपति श्री शिटहोल ने प्रतिनिधि सभा के एक अतिथि दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। 

फेसबुक ने कहा तकनीकी गड़बड़ी-फेसबुक ने कहा कि यह खेदजनक है और एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और म्यांमार की नेता आंग सान सू की के बीच देश में विशाल बुनियादी ढांचा निर्माण संबंधी समझौते को लेकर शनिवार (18 जनवरी) को बैठक हुई। इस बीच सू की ने कहा है कि म्यांमार हमेशा चीन के साथ खड़ा रहेगा। चीनी नेता म्यांमार की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।

अपने दो दिवसीय म्यांमार दौरे के आखिरी दिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को म्यांमार की काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों में 33 बड़े समझौतों पर दस्तखत किए गए।

टॅग्स :फेसबुकशी जिनपिंगम्यांमारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की