लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के बोर्ड में एलन मस्क शामिल नहीं होंगे, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

By भाषा | Updated: April 11, 2022 14:24 IST

अरबपति मस्क अभी ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। हालांकि वह कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले उनके बोर्ड में शामिल होने की बात कही गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक पर निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे।पराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी दी है, हालांकि वजहों का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका): टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क अब ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। पूर्व में मस्क को ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल किए जाने की घोषणा की गयी थी। अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

मस्क ने सप्ताहांत में ट्विटर पर संभावित बदलावों का सुझाव दिया था, जिसमें साइट को विज्ञापन-मुक्त बनाना भी शामिल है। वर्ष 2021 में ट्विटर के राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा विज्ञापनों से आया। अग्रवाल ने मूल रूप से टेस्ला के कर्मचारियों को भेजे गए एक रीपोस्टेड नोट में लिखा, ‘‘बोर्ड में एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 (नौ अप्रैल 2022) से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह स्पष्ट किया कि वह बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​​​है कि यह बेहतरी के लिए है।’’ अग्रवाल ने मस्क के निर्णय के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘ट्विटर बोर्ड का मानना ​​​​है कि एलन को कंपनी के एक भरोसेमंद सहायक के रूप में माना जाता है, जहां उन्हें सभी बोर्ड सदस्यों की तरह कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना है, यह सबसे बेहतर रास्ता है।’’

मस्क ने रात साढ़े नौ बजे मुंह पर हाथ रखे गोल आंखों वाले चेहरे की इमोजी ट्वीट की थी, जो अक्सर शर्मिंदगी या हंसी और कभी-कभी ‘‘उप्स के भाव’’ (गलती के एहसास पर प्रकट किया जाने वाले भाव) के संदर्भ में उपयोग किया जाता है। यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क के इस ट्वीट का क्या मतलब है और उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की