लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर किसी की जानकारी, उसके लाइव लोकेशन को पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई, एलन मस्क ने डॉकिंग में लिप्त खातों को चेताया

By अनिल शर्मा | Updated: December 16, 2022 09:31 IST

टेस्ला के सीईओ ने लिखा, "किसी भी व्यक्ति के रीयल-टाइम स्थान की जानकारी देने वाले किसी भी खाते को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह शारीरिक सुरक्षा का उल्लंघन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमस्क ने कहा कि किसी के रीयल-टाइम स्थानों को सार्वजनिक करने पर दंडित किया जाएगा।अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एलन मस्क ने स्पष्ट किया कि डॉकिंग में लिप्त खातों पर कार्रवाई होगी।

लॉस एंजेलिस: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एलन मस्क ने स्पष्ट किया कि डॉकिंग में लिप्त खातों, यानी सार्वजनिक रूप से पहचान-संबंधी जानकारी पोस्ट करना, विशेष रूप से रीयल-टाइम स्थानों को सार्वजनिक करने पर दंडित किया जाएगा।

टेस्ला के सीईओ ने लिखा, "किसी भी व्यक्ति के रीयल-टाइम स्थान की जानकारी देने वाले किसी भी खाते को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह शारीरिक सुरक्षा का उल्लंघन करता है। मस्क ने कहा कि इसमें रीयल-टाइम स्थान जानकारी वाली साइटों के लिंक पोस्ट करना भी शामिल है।" हालांकि उन्होंने यह कहा कि जिन स्थानों पर किसी ने थोड़ी देरी से यात्रा की, उन्हें पोस्ट करना सुरक्षा समस्या नहीं है, इसलिए ठीक है।

यूजर्स ने ट्वीट कर मस्क के इस कदम से सहमति जताई, इसे प्लेटफॉर्म पर एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय माना। एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह एक सुरक्षा मुद्दा है और प्रतिबंध से पूरी तरह सहमत हूं, भले ही यह उसे या किसी और को ट्रैक करने के लिए हो।"

इससे पहले, तथाकथित "ट्विटर फाइल्स" की दूसरी किस्त के बाद मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक नया अपडेट लेकर आए थे, जिससे पता चला कि कंपनी कैसे ब्लैकलिस्ट बनाती है और कुछ खातों की दृश्यता को सक्रिय रूप से सीमित करती है।

एलन मस्क की "ट्विटर फाइल्स" की दूसरी किस्त में यह जानकारी दी गई कि ट्विटर के कर्मचारी ब्लैकलिस्ट बनाते हैं और पूरे खातों की दृश्यता को सक्रिय रूप से सीमित करते हैं।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की