लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया के लिए 'कंटेंट मॉडरेशन' परिषद का गठन करेगीः एलन मस्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 10:36 IST

एलन मस्क (51) ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “ट्विटर व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोणों के साथ एक ‘कंटेंट मॉडरेशन’ परिषद का गठन करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्विटर व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोणों के साथ एक ‘कंटेंट मॉडरेशन’ परिषद का गठन करेगा। ट्विटर की कंटेंट मॉडरेशन नीति में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।एलन मस्क ने अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कंटेंट मॉडरेशन परिषद कैसे काम करेगी।

न्यूयॉर्कः ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी ‘कंटेंट मॉडरेशन’ (ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) परिषद का गठन करेगी और परिषद की मंजूरी के बाद ही सामग्री संबंधी या खाता बहाल किए जाने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। मस्क ने यह टिप्पणी ट्विटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब अमेरिकी डॉलर का सौदा पूरा होने के एक दिन बाद की है।

एलन मस्क (51) ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “ट्विटर व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोणों के साथ एक ‘कंटेंट मॉडरेशन’ परिषद का गठन करेगा। उस परिषद की बैठक से पहले कंटेट (सामग्री) या अकाउंट बहाल करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “साफतौर पर कहूं, तो हमने अभी तक ट्विटर की कंटेंट मॉडरेशन नीति में कोई बदलाव नहीं किया है।”

मस्क ने अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि “कंटेंट मॉडरेशन परिषद” कैसे काम करेगी। ट्विटर पर अधिग्रहण पूरा होने के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसल सीन एजेट को हटा दिया गया था। ट्विटर की कमान संभालने के कुछ घंटे बाद मस्क ने ट्वीट किया था, “पंछी आजाद हुआ।” वहीं टेस्ला की प्रतियोगी कंपनी जनरल मोटर्स ने एलोन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर पर विज्ञापनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की