लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने कहा-ट्विटर के कर्मचारी काम के भारी बोझ के लिए रहें तैयार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2022 21:46 IST

एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के सारे शेयर खरीदकर उसे एक प्राइवेट कम्पनी में बदलने की प्रक्रिया शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को काम का बोझ बढ़ने के लिए आगाह किया है।एलन मस्क ने हाल ही ट्विटर के सभी शेयर खरीदकर इसे एक प्राइवेट कम्पनी में बदलने की प्रक्रिया शुरू की है।

टेस्ला कंपनी के सीईओ, एलन मस्क ने कहा है कि आने वाले दिनों में ट्विटर के कर्मचारिचों का वर्कलोड बहुत ज्यादा बढ़ने वाला है। मस्क ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। हालांकि अभी तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

ट्विटर के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए मस्क ने लिखा कि "फर्म को सफल बनाने के लिए वह और भी कठिन परिश्रम करेंगे। इसके अलावा, काम की नैतिक उम्मीदें चरम पर होंगी।"

ब्रिटिश अखबार “डेली मेल” में छपी खबर के मुताबिक मस्क ने कहा था कि ट्विटर का अधिग्रहण पूरा हो जाता है, तो कंपनी हार्डकोर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन, इंफोसेक और सर्वर हार्डवेयर पर विशेष ध्यान देगी।

एलन ने कहा था, “दृढ़ता से मानता हूं कि तकनीकी क्षेत्र में सभी प्रबंधकों को तकनीकी रूप से बेहतरीन होना चाहिए।”

मस्क ने यह भी कहा था कि ट्विटर के अधिग्रहण के बाद, ट्विटर हार्डकोर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन समेत कई चीजों के बदलाव पर ध्यान केंद्रित करेगा।

मस्क ने ट्वीट किया और कहा, "अगर ट्विटर का अधिग्रहण पूरा हो जाता है, तो कंपनी हार्डकोर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन, इंफोसेक और सर्वर हार्डवेयर पर विशेष ध्यान देगी। मैं दृढ़ता से मानता हूं कि तकनीकी क्षेत्र में सभी प्रबंधकों को तकनीकी रूप से बेहतरीन होना चाहिए।"

खासबात यह है कि मस्क ने ट्वीट के साथ “फॉर्च्यून” पत्रिका के एक लेख को टैग किया, जिसमें कहा गया था कि मस्क के पदभार संभालने के बाद से ट्विटर में नौकरी की रुचि 250 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।

हालांकि, मस्क के ट्वीटर खरीदने की खबर आने के बाद से प्लेटफॉर्म के पारदर्शी रहने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

“द डेली मेल” के मुताबिक मस्क ने कंपनी के खर्चे में कटौती के लिए सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर को बंद करने का भी सुझाव दिया था। मस्क ने बोर्ड के सदस्यों को सैलरी न देने का भी विचार किया था। अगर यह लागू होता है तो ट्विटर के खर्चे में तीन मिलियन डॉलर की बचत होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक मस्क की योजना यह है कि ट्विटर की सालाना आय 2028 तक बढ़ाकर 26.5 बिलियन डॉलर बना दी जाय। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की