लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क बन गए ट्विटर के नए मालिक, आते ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2022 07:39 IST

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की प्रक्रिया पूरी होते ही कंपनी के कई शीर्ष एग्जक्यूटिव्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल सहित लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।ट्विटर पर नियंत्रण हासिल करते ही मस्क ने पराग अग्रवाल सहित ट्विटर के कई शीर्ष एग्जक्यूटिव्स को हटाया। पराग अग्रवाल के साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी हटाया गया।

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए रखी गई अंतिम समयसीमा से पहले एलन मस्क ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को सोशल मीडिया कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही ट्विटर पर अधिग्रहण करने के साथ ही मस्क द्वारा कंपनी के कई शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने की भी खबरें हैं। अमेरिकी मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

पराग अग्रवाल सहित कई टॉप एग्जक्यूटिव्स की छुट्टी

वाशिंगटन पोस्ट और सीएनबीसी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि मस्क के शुरुआती कदमों में हटाए गए एग्जक्यूटिव्स में मुख्य कार्यकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने पराग अग्रवाल के साथ-साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।

एलन मस्क इसी साल अप्रैल में ट्विटर के अधिग्रहण की डील की घोषणा की थी। बाद में वे इससे पीछे हटते नजर आए थे। मस्क ने दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का पराग अग्रवाल सहित शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

मामले के कोर्ट में पहुंचने के बाद मस्क ने इसी महीने की शुरुआत में एक बार फिर डील पर आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में कोर्ट ने मस्क के सामने शुक्रवार (28 अक्टूबर) तक अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने की समयसीमा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर अधिग्रहण नहीं होता है तो वह इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।  

मस्क बुधवार को पहुंचे थे ट्विटर हेडक्वार्टर 

इससे पहले मस्क ने बुधवार को ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद अपना एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में दाखिल होते नजर आए। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया था और अपने निजी विवरण में 'ट्विट चीफ' लिखा। 

बताते चलें कि हाल में ऐसी भी खबरें आई थीं कि मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से ऐसा कहा था कि वह 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटा देंगे और कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की