लाइव न्यूज़ :

ट्विटर क्रिएटर्स को विज्ञापन के लिए करेगा भुगतान, जानिए ट्वीट कर क्या बोले एलन मस्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2023 08:42 IST

ट्विटर जल्द ही वेरीफाइड कंटेंट क्रिएटर्स को उनके रिप्लाइज में विज्ञापनों के लिए लगभग 5 मिलियन डॉलर के पहले भुगतान ब्लॉक के साथ भुगतान करना शुरू कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देमस्क ने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि क्रिएटर वेरीफाइड होना चाहिएएलन मस्क ने कहा कि केवल वेरीफाइड यूजर्स को दिखाए जाने वाले विज्ञापन ही गिने जाएंगेकंपनी द्वारा हजारों कर्मचारियों की छंटनी के बाद से वे अपने विज्ञापनों के प्लेसमेंट को लेकर सतर्क हैं

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर जल्द ही वेरीफाइड कंटेंट क्रिएटर्स को उनके रिप्लाइज में विज्ञापनों के लिए लगभग 5 मिलियन डॉलर के पहले भुगतान ब्लॉक के साथ भुगतान करना शुरू कर देगा। एलन मस्क ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। मस्क ने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि क्रिएटर वेरीफाइड होना चाहिए और केवल वेरीफाइड यूजर्स को दिखाए जाने वाले विज्ञापन ही गिने जाएंगे।

बता दें कि एलन मस्क द्वारा लिया गया यह कदम ट्विटर की नई मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो की हालिया नियुक्ति के बाद आया है। लिंडा को विज्ञापन उद्योग की अच्छी जानकारी है। मस्क ने हाल ही में लिंडा को ट्विटर का नया सीईओ घोषित किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, "मैं ट्विटर की नई सीईओ के तौर पर लिंडा याकारिनो का स्वागत करते हुए उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा था कि याकारिनो मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं उत्पाद डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा। वहीं, विज्ञापन की बात करें तो मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से विज्ञापनदाताओं को बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है। कंपनी द्वारा हजारों कर्मचारियों की छंटनी के बाद से वे अपने विज्ञापनों के प्लेसमेंट को लेकर सतर्क हैं।

इससे पहले मार्च में मस्क ने कहा था कि मैसेजिंग सेवा उपयोगकर्ताओं से लगभग 5 या 6 सेंट प्रति घंटे का ध्यान आकर्षित करती है और इसे 15 सेंट या उससे अधिक विज्ञापनों के साथ बढ़ा सकती है जो अधिक प्रासंगिक और समय पर हैं। ट्विटर पर कई बड़े विज्ञापनदाताओं ने अपने विज्ञापनों को मंच से हटा लिया था। मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से लगभग 75 प्रतिशत ट्विटर कर्मचारियों को निकाल दिया है।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की