लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर डील फाइनल होने से पहले अपने बायो में किया बदलाव, लिखा- 'चीफ ट्विट', ट्विटर हेडक्वॉर्टर पहुंचे

By विनीत कुमार | Updated: October 27, 2022 13:50 IST

एलन मस्क 28 अक्टूबर तक ट्विटर के अधिग्रहण का डील फाइनल होने से पूर्व बुधवार को कंपनी के हेडक्वार्टर पहुंच गए। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया। साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में चीफ ट्विट' लिख दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे एलन मस्क ट्विटर के अधिग्रहण के पूरा होने से पहले बुधवार को कंपनी के हेडक्वार्टर पहुंचे।मस्क ट्विटर के हेडक्वार्टर में एक सिंक लेकर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं, वीडियो किया शेयरट्विटर अधिग्रहण डील 28 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है।

सैन फ्रांसिस्को (कैलिफोर्निया): एलन मस्कट्विटर के अधिग्रहण के पूरा होने से पहले बुधवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया कंपनी के हेडक्वार्टर पहुंच गए। साथ ही उनका सोशल मीडिया पर बायो भी बदल गया। टेस्ला सीईओ मस्क ने अपने ट्विटर बायो में 'चीफ ट्विट' लिखा है। इसके बाद वे ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेड क्वॉर्टर पहुंचे। उन्होंने इसका एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वे खुद एक सिंक उठाकर ऑफिस में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

इससे पहले, ट्विटर के मुख्य मार्केटिंग अफसर लेस्ली बेरलैंड ने कथित तौर पर एक ईमेल में ट्विटर के कर्मचारियों को बताया था कि मस्क सौदे को फाइनल करने की समय सीमा से पहले सैन फ्रांसिस्को कार्यालय का दौरा करने की योजना बना रहे हैं।

इसी महीने की शुरुआत में एलन मस्क ने कई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद टि्वटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने के संकेत दे दिए थे। मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है। मस्क ने ट्विटर को पत्र भेजकर यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई थी। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है।

ट्विटर अधिग्रहण डील शुक्रवार तक होना है फाइनल

एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के लिए अप्रैल में ऐलान के बाद से इस डील की प्रक्रिया में कई उतार-चढ़ाव आ चुके हैं। मस्क दरअसल इस डील पर आगे बढ़ चुके थे और सबकुछ फाइनल हो चुका था। हालांकि टेस्ला सीईओ जुलाई में अचानक इस डील से पीछे हट गए। उन्होंने ट्विटर पर खरीद समझौते का पालन नहीं करने और स्पैम और फेक बोट अकाउंट्स की संख्या के बारे में गलत जानकारी देने जैसे आरोप भी ट्विटर पर लगाए।

इसके बाद ट्विटर ने डील से पीछे हटने को मुद्दा बनाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद इसी महीने की शुरुआत में मस्क ने एक बार फिर पुराने समझौतों के अनुसार ट्विटर डील पर आगे बढ़ने के संकेत दिए। ऐसे में इस मसले पर सुनवाई कर रहे जज ने अदालती सुनवाई पर फिलहाल 28 अक्टूबर (शुक्रवार) तक के लिए रोक लगा दी। अब अगर शुक्रवार तक डील फाइनल नहीं होता है तो फिर से कोर्ट में मामले पर सुनवाई शुरू होगी।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की