लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ब्लू टिक के लिए अब नहीं देने होंगे पैसे, एलन मस्क ने शुल्क पर फिलहाल लगाई रोक, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: November 12, 2022 16:54 IST

बताया जा रहा है कि जब से ट्विटर पर ब्लू टिक की सब्सक्रिप्शन की सेवा शुरू की गई थी तब से फर्जी खातों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए इस पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने फीस देने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यह रोक भर्जी खातों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए लगाया गया है। इस सेवा के लिए कब तक फीस नहीं लगेगी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

वाशिंटन:ट्विटर (Twitter) ने फिलहाल के लिए ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा (blue tick) पर रोक लगा दी है। ऐसे में बिना फीस दिए हुए अब पहले की तरह की तरह ब्लू टिक को इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने यह फैसला बढ़ते हुए फर्जी खातें के कार लिया है। 

आपको बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनने से पहले ब्लू टिक की सेवा केवल कुछ ही लोगों को मिलती थी। लेकिन जब मस्क ट्विटर के नए मालिक बने तब वे इस सेवा पर फीस लगाकर किसी को भी इस सेवा को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जब से एलन मस्क ने ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा शुरू की थी तब से फर्जी खातों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। नए नियम के अनुसार, अब हर कोई ब्लू टिक की सेवा को इस्तेमाल कर सकता है और ऐसे में इसके लिए हर महीने उस यूजर को बतौर फीस आठ डॉलर देना होगा। 

ऐसे में लोग अब इस सेवा को इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक अमेरिकी यूजर ने इस सेवा का इस्तेमाल कर एक दवा कंपनी एली लिली एंड कंपनी के नाम का ब्लू टिक वाला ट्विटर हैंडल ले लिया और उसके नाम से फर्जी ट्वीट किया गया है। 

दवा कंपनी के नाम से किए गए ट्वीट में यह दावा किया गया कि कंपनी मुफ्त में इंसुलिन की सेवा दे रही है जिस कारण बाद में कंपनी को सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी है। यही नहीं एलन मस्क की कंपनी टेस्ला और स्पेस एक्स के भी फर्जी खाते बनाए गए है साथ ही ईसा मसीह के भी फेक हैंडल देखे गए है। 

ट्विटर ने चंद घंटों में वापस लिया नया फीचर ‘ऑफिशियल’ 

आपको बता दें कि ट्विटर ने कुछ दिन पहले ही यह एलान किया था कि वह बड़ी हस्ती के नाम के नीचे ये ‘ऑफिशियल’ वाला नया फीचर लॉन्च करेगा। इसके तहत यह फीचर हर किसी को मिलेगी जो किसी भी देश के लिए सरकार के लिए काम करते है। 

ऐसे में यह फीचर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई और नेताओं के नाम के नीचे देखने को मिला था, लेकिन इसे जारी करने के चंद घंटों के बाद ही इस फीचर को वापस ले लिया गया था। 

यही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि जब से एलन मस्क इसके नए मालिक बने है तब से इस पर हेट स्पीच के मामले बढ़े है। डिजिटल नागरिक अधिकार समूह ने भी इस बात को माना है।  

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की