लाइव न्यूज़ :

Alert: Google बिना यूजर की जानकारे के इन एप्स से लगातार ले रहा है डेटा, रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 16:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देटेक कंपनी गूगल पर बिना अनुमति यूजर के डेटा लेने का खुलासा हुआ है।यह खुलासा ट्रिनिटी कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर डगलस लीथ ने किया है।उनका कहना है कि गूगल प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के जरिए यूजर के डेटा को जमा करता है।

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल (Google) पर यूजर के डेटा को बिना अनुमति लेने की बात सामने आई है। यह खुलासा ट्रिनिटी कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर डगलस लीथ (Douglas Leith) द्वारा की गई है। लीथ के मुताबिक, Android डिवाइसेज में आने वाले प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स- Google Dialer और Message से यूजर का डेटा डायरेक्ट गूगल के पास जा रहा है। उनका यह भी कहा कि उन्होंने इसके बारे में गूगल से बात की थी और इसकी जानकारी दी थी। लीथ ने यह खुलासा पिछले साल किया था जिसे लेकर अब विवाद शुरू हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इसके बारे में प्रोफेसर डगलस लीथ (Douglas Leith) ने अपने रिसर्च पेपर “What Data Do The Google Dialer and Messages Apps on Android Send to Google?” में खुलासा किया है। रिसर्च पेपर के जरिए लीथ का कहना है कि कैसे दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी अपनी यूजर के डेटा को प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स- के जरिए जमा कर रही है और इस बात की जानकारी यूजर्स को नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल मैसेज के लिए SHA26 हैश टाइमस्टाम्प के साथ, कॉन्टैक्ट डिटेल, कॉल लॉग (इनकमिंग और आउटगोइंग) और कॉल ड्यूरेशन को अपने पास सेव करता है। 

किया था गूगल को सुचित-लीथ

मामले में लीथ ने बताया कि वे अपने इस फाइंडिंग्स के बारे में गूगल को सूचित भी किया था जिस पर कंपनी ने मैसेज हैश के जरिए डेटा कलेक्शन सिक्वेंसिंग बग को डिटेक्ट करने के लिए किया जाता है। लीथ का यह भी दावा है कि गूगल प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के जरिए यूजर के डेटा को जमा करता है और वह इस बात को नजरअंदाज करता है जो कि यूजर के प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन है। वहीं गूगल ने लीथ के फाइंडिंग्स पर बोलते हुए कहा कि वे मैसेज हैश के जरिए डेटा कलेक्शन केवल सिक्वेंसिंग बग को डिटेक्ट करने के लिए करता है। 

टॅग्स :गूगलटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए