लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार उपकरणों का घरेलू उत्पादन रणनीतिक हित में: ट्राई

By भाषा | Updated: August 16, 2020 13:26 IST

दुनिया और भारत में सुरक्षा कारणों से नेटवर्क में चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर आवाज उठ रही है। इस दृष्टि से ट्राई के प्रमुख का यह बयान महत्वपूर्ण है। भारत अभी यह आकलन कर रहा है कि क्या हुवावेई और जेडटीई को आगामी 5जी परीक्षण से बाहर रखा जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देट्राई) ने कहा है कि भारत को ‘रणनीतिक’ कारणों से संचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को तेज करना चाहिए।ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने  कहा, ‘‘भारत मोाबाइल हैंडसेट के विनिर्माण का बड़ा केंद्र बन गया है

नयी दिल्ली: दूरसंचार नेटवर्क में बड़े पैमाने पर चीन के उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर चिंता के बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि भारत को ‘रणनीतिक’ कारणों से संचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को तेज करना चाहिए। ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने  कहा, ‘‘भारत मोाबाइल हैंडसेट के विनिर्माण का बड़ा केंद्र बन गया है, लेकिन दूरसंचार उपकरणों के मामले में भी ऐसा किए जाने की जरूरत है। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दूरसंचार नेटवर्क का संवेदनशील और ‘मुख्य स्नायु तंत्र’ है।’’

शर्मा ने बताया कि नियामक पहले ही स्थानीय स्तर पर दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण पर विस्तृत सिफारिशें दे चुका है। दुनिया और भारत में सुरक्षा कारणों से नेटवर्क में चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर आवाज उठ रही है। इस दृष्टि से ट्राई के प्रमुख का यह बयान महत्वपूर्ण है। भारत अभी यह आकलन कर रहा है कि क्या हुवावेई और जेडटीई को आगामी 5जी परीक्षण से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि, अभी इसपर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

शर्मा ने कहा, ‘‘यह देश के रणनीतिक हित में होगा कि हम घरेलू स्तर पर दूरसंचार उपकरणों का विनिर्माण तेज करें। ट्राई कुछ समय पहले इसपर अपनी सिफारिशें दे चुका है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या चीन में बने उपकरणों को लेकर चिंता की वजह से दूरसंचार क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, शर्मा ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से। यह रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी सिफारिशें दे चुके हैं। हमने कहा है कि दूरसंचार उपकरणों का घरेलू विनिर्माण देश के रणनीतिक हित में है।’’ ट्राई प्रमुख ने कहा कि हम हैंडसेट का विनिर्माण कर रहे हैं, ऐसे में ‘केंद्रीय स्नायु तंत्र’ भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। इन उपकरणों का विनिर्माण देश में ही होना चाहिए।

उन्होंने देश में हैंडसेट उत्पादन के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि अब इनका विनिर्माण व्यापक पैमाने पर हो रहा है। हमें इस सफलता का इस्तेमाल घरेलू स्तर पर दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण में भी करना चाहिए। 

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की