लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 7 रुपये के खर्च में हर दिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, ये हैं Jio, Airtel, Vodafone के टॉप प्लान्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 12:20 IST

Jio, Airtel, Vodafone कंपनियां अपने यूजर्स को 399 रुपये के डेटा रिचार्ज पर रोज का 1.5 जीबी  डेटा दे उपलब्ध करा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल के 399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पर आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है।वोडाफोन के यूजर्स को भी 399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पर एयरटेल के ग्राहक के जितना फायदा मिलता है। Jio, Airtel, Vodafone के ग्राहकों को रोज का 1.50 जीबी डेटा 7 रुपये में मिल रहा है।

भारत की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस जियो ने पिछले साल दिसंबर में अपने टैरिफ प्लानों को बढ़ाया था। जिसके बाद से ही सभी यूजर्स को अपनी पसंद का डेटा प्लान यूज करने में  खासी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन कंपनियों ने डेटा प्लान बढ़ाया तो हैं लेकिन कुछ प्लान अब भी सस्ते रखे हुए हैं। ये सभी कंपनियां सिर्फ 7 रुपये में  रोज का 1.5 जीबी  डेटा दे उपलब्ध करा रही है। अगर आप कम पैसे में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको यहां पर प्रीपेड प्लान बताए जा रहे हैं। इस प्लान में रिचार्ज करवाने पर आपको रोज का 1.5 जीबी डेटा सिर्फ 7 रुपये में पड़ेगा। साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग  की सुविधा भी मिलेगी। आइए जानते हैं..

एयरटेल

Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पर आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी आपको रोज का 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस हिसाब से आपको केवल 7 रुपये में रोज का 1.5 जीबी डेटा पड़ेगा। एयरटेल के यूजर्स को रिलायंस से थोड़ा ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि आपको इसमें सभी नेटवर्क पर कॉल करने की अनलिमिटेड सुविधा मिलती है।  इसके अलावा आपको 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही एयरटेल का विंग म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। 

रिलायंस जियो

Reliance jio  में 399 रुपये का प्रीपेड डेटा रिजार्च करवाने पर आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसकी वैलिडिटी 56 दिन की है। इस हिसाब से आपको 7 रुपये में रोज 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। साथ ही आपको रोज के 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। कंपनी आपको जियो ऐप का फ्री सब्सक्रीप्शन देती है। इसके अलावा आपको  जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। 

वोडाफोन

Vodafone   के यूजर्स को भी 399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पर एयरटेल के ग्राहक के जितना फायदा मिलता है। वोडाफोन के इस प्लान को आप 56 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी आपको रोज की 1.5 जीबी डेटा मिलात है जो आपको 7 रुपये का पड़ता है। इसके अलावा आपको वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। साथ ही आपको  100 एसएमएस भी मिलते हैं।

 

टॅग्स :जियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉमएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की