लाइव न्यूज़ :

कोरोना के डर का फायदा उठा रहे साइबर ठग, ऐसे चुरा रहे हैं आपकी डिटेल और चुटकी में खाली कर दे रहे हैं बैंक अकाउंट

By रजनीश | Updated: April 1, 2020 13:33 IST

मोबाइल यूजर्स को व्हाट्सएप, एसएमएस के जरिए लिंक भेजे जा रहे हैं। कई बार ये लिंक आपके अपने करीबी भी अनजाने में आप को सेंड कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक अकाउंट डिटेल के लिए शातिर यूपीआई जैसे कई अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह की किसी भी ठगी का शिकार होने से बचने के लिए आपको सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें जो आपके पास एसएमएस, ईमेल के जरिए आया हो।

एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है वहीं इसके सहारे धोखाधड़ी का भी बड़ा खेल चल रहा है। फ्रॉड करने वालों को ऐसे ही मौकों का इंतजार रहता है। अलग-अलग तरह की कई फ्रॉड की खबरें आ रही हैं। कहीं एंटी कोरोना मास्क के जरिए लोगों का पैसा ठगा जा रहा है तो कहीं कोरोना से बचाव के फर्जी मोबाइल एप के जरिए लोगों की डिटेल चुराए जाने की खबरें आ रही हैं। 

इस तरह के फर्जी मोबाइल एप, व्हाट्सएप और इनबॉक्स में शेयर किए जाने वाले फर्जी लिंक के जरिए आपके अकाउंट की डिटेल चुरा ली जाती है और पूरा अकाउंट खाली कर दिया जाता है। इस तरह के फ्रॉड से बचाव के लिए बैंक और ऐसी कंपनियां जो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए लेन-देन करती हैं अपने ग्राहकों को मैसेज और मेल के जरिए जागरूक कर रही हैं।

इंडियन बैंक के एक मेल के मुताबिक उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान साइबर क्रिमिनल की बात सामने आई है। ठगी के इस ट्रिक के जरिए लोगों को मोबाइल में एप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। बताया यह जा रहा है कि ये एप कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की पहचान करते हैं और आपका बचाव करते हैं।

व्हाट्सएप/एसएमएस के जरिए ठगीमोबाइल यूजर्स को व्हाट्सएप, एसएमएस के जरिए लिंक भेजे जा रहे हैं। कई बार ये लिंक आपके अपने करीबी भी अनजाने में आप को सेंड कर रहे हैं। दिए गए लिंक को क्लिक करने के बाद एप को डाउनलोड करने के लिए आपसे ओटीपी मांगा जाएगा। एप डाउनलोड होते ही यह आपके फोन को अपने कंट्रोल में ले लेता है।

फोन पर कंट्रोल पाते ही ठगी की फिराक में बैठे लोग आपके फोन के जरिए आपके अकाउंट की डिटेल चुरा लेते हैं। बैंक अकाउंट डिटेल के लिए शातिर यूपीआई जैसे कई अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं।इस तरह की किसी भी ठगी का शिकार होने से बचने के लिए आपको सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें जो आपके पास एसएमएस, ईमेल के जरिए आया हो। खासतौर से ऐसे लिंक को तो बिल्कुल भी टच न करें जो कोरोना से जुड़ा हो।

बैंक से जुड़े किसी भी एप के लिए उनके आधिकारिक एप का ही इस्तेमाल करें। ये एप आपको गूगल के प्ले स्टोर और आईफोन के एप स्टोर में मिल जाएंगे। 

टॅग्स :बैंक जालसाजीऑनलाइनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की