लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते घर से करते हैं काम, देखते हैं ऑनलाइन मूवी, वोडाफोन-आइडिया, जियो, BSNL, MTNL के 'वर्क फ्रॉम होम डेटा प्लान' पर मिल रहा है भर कर डेटा

By रजनीश | Updated: March 24, 2020 11:58 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जब देशभर के राज्यों और जिलों को लॉकडाउन किया जा रहा है वहीं सरकार कंपनियों और लोगों को घर से काम करने के लिए कह रही है। घर से काम करना उन लोगों के लिए संभव है जिनका काम इंटरनेट पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन-आइडिया की तरफ से तीन नए डबल डेटा प्लान्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।बीएसएनएल की ओर से कोई डबल डेटा प्लान वर्क फ्रॉम होम के लिए नहीं लॉन्च किया गया है लेकिन कई मौजूदा प्लान्स ऐसे हैं, जो रोज 2 जीबी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऑफर करते हैं।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लोगों को बाहर न निकालने के लिए कहा है साथ ही प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर्स के कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने के लिए कहा है। हालांकि इंटरनेट की मदद से काम करने वालों के लिए वर्क फ्रॉम होम काफी हद तक संभव भी है और अधिकतर कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देना भी पड़ा। लेकिन वर्क फ्राम होम की मुश्किल तब बढ़ सकती है जब इंटरनेट की कनेक्टिविटी में मुश्किल हो। लेकिन टेलीकॉम कंपनियां भी कोरोना से लड़ने में लोगों की मदद के लिए ज्यादा डेटा ऑफर प्रदान कर रही हैं...

हम आपको बता रहे हैं वोडाफोन-आइडिया, जियो और बीएसएनएल की ओर से रोज कम से कम 2 जीबी डेटा ऑफर करने वाले प्लान्स के बारे में जो आपके वर्क फ्रॉम होम को आसान बनाने में मदद करेंगे। 

जियो ऑफरजियो की ओर से हाल ही में 251 रुपये का वर्क फ्रॉम होम प्लान अनाउंस किया गया है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान के साथ वॉइस कॉल बेनिफिट्स नहीं मिलते। इसी तरह कंपनी की ओर से इसके चार डेटा ऐड-ऑन वाउचर्स पर डबल डेटा ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य प्लान्स हैं जो प्रतिदिन 2 जीबी, 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ऑफ-नेट मिनट्स के साथ आते हैं।

वोडाफोन-आइडिया ऑफरवोडाफोन-आइडिया की तरफ से तीन नए डबल डेटा प्लान्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डबल डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा भी कस्टमर्स के लिए कई डेटा वाउचर विकल्प भी उपलब्ध हैं।

वोडाफोन-आइडिया प्लान्स

कीमतकॉलिंगडेटावैलिडिटी
249अनलिमिटेड3 (1.5+1.5) जीबी प्रतिदिन28 दिन
399अनलिमिटेड3 (1.5+1.5) जीबी प्रतिदिन56 दिन
599अनलिमिटेड3 (1.5+1.5) जीबी प्रतिदिन84 दिन
16नहीं1जीबी प्रतिदिन1 दिन
48नहीं3जीबी प्रतिदिन28 दिन
599नहीं6जीबी प्रतिदिन28 दिन

बीएसएनएल ऑफरभारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से कोई डबल डेटा प्लान वर्क फ्रॉम होम के लिए नहीं लॉन्च किया गया है लेकिन कई मौजूदा प्लान्स ऐसे हैं, जो रोज 2 जीबी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऑफर करते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल का एक प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है।

बीएसएनएल प्लान्स

कीमत कॉलिंगडेटावैलिडिटी
365 रुपयेअनलिमिटेड2 जीबी प्रतिदिन60 दिन
485 रुपयेN/A3 जीबी प्रतिदिन 134 दिन
997 रुपयेअनलिमिटेड6 जीबी प्रतिदिन180 दिन
1098 रुपयेअनलिमिटेडअनलिमिटेड84 दिन
56 रुपये N/A1.5जीबी प्रतिदिन14 दिन
198 रुपयेN/A2 जीबी प्रतिदिन54 दिन

इसके अलावा बीएसएनएल अपने लैंडलाइन कनेक्शन वाले यूजर्स को डेटा बेनेफिट देने की घोषणा की है। इन यूजर्स को हर दिन 5 जीबी डेटा पूरी तरह फ्री मिलेगा। यह डाटा 10Mbps की स्पीड पर मिलेगा। वहीं डेटा की सीमा पूरी होने पर 1Mbps प्रति दिन की स्पीड मिलेगी। इस प्लान पर कोई FUP लिमिट नहीं है।

एमटीएनएल ऑफरअब MTNL ने भी अपने ग्राहकों को डबल डेटा का फायदा देने का ऑफर दिया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको अपने पुराने पैक पर ही डबल डेटा मिलेगा। एमटीएनएल ने घोषणा की है कि वो अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को एक महीने के लिए यह ऑफर देगी। इस ऑफर का फायदा दिल्ली, मुंबई के ग्राहक उठा सकेंगे। वहीं नए ग्राहक जो कॉपर केबल वाला कनेक्शन लेना चाहते हैं उन्हें इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना होगा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने लिखा है कि MTNL Broadband और मोबाइल कनेक्शन पर डबल डेटा मिलेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसबीएसएनएलजियोवोडाफ़ोनटेलीकॉम कंपनीएमटीएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की