लाइव न्यूज़ :

भारत के स्मार्टफ़ोन बाज़ार पर बढ़ता जा रहा है चीनी कंपनियों का कब्जा, मार्केट शेयर हुआ 60%, शाओमी नंबर वन

By विकास कुमार | Updated: April 27, 2019 16:16 IST

चीन की मोबाइल कंपनियों ने पिछली तिमाही में 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा जमा लिया है. पहले तिमाही में भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) की हिस्सेदारी 31 फीसदी रही.

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी के बाद दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग मार्केट शेयर के मामले में दूसरे स्थान पर है.IPL के आयोजन के बाद विवो के मार्केट शेयर में लगातार बढ़ोतरी हुई है.

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीन का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. काउंटरपॉइंट की रिसर्च के मुताबिक, भारत में टॉप 5 स्मार्टफोन कंपनियों में 4 चाइनीज ब्रांड्स हैं. 

चीन की मोबाइल कंपनियों ने पिछली तिमाही में 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा जमा लिया है. पहले तिमाही में भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) की हिस्सेदारी 31 फीसदी रही. शाओमी की ग्रोथ रेट 4 प्रतिशत के आसपास है. 

विवो भारतीय बाजार में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाले स्मार्टफोन बन गया है. 108 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाला ब्रांड जिसका मार्केट शेयर 15 प्रतिशत है. ओप्पो की मार्केट हिस्सेदारी 9 प्रतिशत है. 

शाओमी के बाद दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग मार्केट शेयर के मामले में दूसरे स्थान पर है. इसकी हिस्सेदारी भारतीय बाजार में 24 प्रतिशत है. भारतीय बाजार में सैमसंग के एक बार फिर से उभार के बाद शाओमी के ग्रोथ पर असर पड़ा है. शाओमी का मौजूदा ग्रोथ रेट भारतीय बाजार में प्रवेश करने के बाद अभी सबसे निचले स्तर पर है. 

भारत में इस वक्त 15 हजार से 20 हजार के रेंज के स्मार्टफोन की मांग सबसे ज्यादा है. इस सेक्शन का ग्रोथ रेट 240 प्रतिशत है. शाओमी ने हाल ही में एलान किया है कि वो पूरे भारत में 10000 ऑफलाइन स्टोर खोलने जा रहा है. और इससे 2 हजार रोज़गार पैदा होंगे. 

IPL के आयोजन के बाद विवो के मार्केट शेयर में लगातार बढ़ोतरी हुई है. डेटा खपत के बढ़ने के कारण लोग अपने स्मार्टफोन को लगातार अपडेट कर रहे हैं. 

टॅग्स :चीनशाओमीओप्पोवीवोस्मार्टफोनसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की