लाइव न्यूज़ :

JIO को टक्कर देने के लिए AIRTEL लाया सबसे सस्ता प्लान, 93 रुपये में मिलेगा इतना कुछ!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 13, 2018 20:10 IST

पिछले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 98 रुपए में (महीनेभर की वैघता) सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया था।

Open in App

एयरटेल अपने यूजर्स को खुश करने के लिए 93 रुपये वाले प्लान की वैधता को बढ़ाकर 10 दिन से 28 दिन कर दी है। पिछले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 98 रुपए में (महीनेभर की वैघता) सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने भी यह फैसला लिया हैं। इससे पहले एयरटेल ने 149 रुपये के रीचार्ज में 28 दिन के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा देना शुरू किया था।

एयरटेल के 93 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स प्रतिदिन असीमित लोकल व एसटीडी कॉल , रोमिंग में मुफ्त कॉल और 100 एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही यूजर्स को 1 जीबी 3जी/4जी डेटा 28 दिन तक मिलेगा। 

इस ऑफर के तहत क्या - क्या है नियम

इस ऑफर के तहत असीमित कॉल की सीमा प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट ही मिलेगा।  यूजर्स एक सप्ताह में 100 से ज्यादा यूनिक नंबर पर बात नहीं कर सकते। ऑफर की वैधता समाप्त होने पर 10 पैसे प्रति मिनट लगेगा।

एयरटेल, जियो और वोडाफोन के 150 वाले प्लान में यूजर्स को मिलेगा इतना कुछ

एयरटेल 149 वाले अपने प्लान में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन इसकी वैधता 28 दिन के लिए होता है। इसी कीमत में जियो 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन यूजर्स को देती है। वही बात करे वोडाफोन की तो 149 रुपए वाले प्लान में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और 28 के लिए 100 एसएमएस यूजर्स को मिलता है। 

एयरटेल, जियो और वोडाफोन के 500 वाले प्लान के फायदे

एयरटेल के 449 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है इसकी वैधता 82 दिन के लिए होता है। लेकिन जियो थोड़ा अलग है जियो अपने यूजर्स के लिए 448 रुपये, 449 रुपये और 498 रुपये का तीन अलग - अलग प्लान निर्धारित किया है। 448 रुपये में 28 दिन के 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 449 रुपये में 91 दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और 498 रुपये में 91 दिन के लिए 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। जबकि वोडाफोन 458 रुपये वाले पैक में 84 दिन के लिए 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है।

टॅग्स :एयरटेलजिओवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की