लाइव न्यूज़ :

भारत में तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था के बीच इस बाजार की गड़बड़ियों को तुरंत ठीक करने की जरूरत: सीसीआई

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2022 10:25 IST

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता देश में डिजिटल बाजार की गड़बड़ियों को तत्काल ठीक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियामक ढांचे की आवश्यकता है, जिसमें मौजूदा चुनौतियों से निपटने के रास्ते हों।

Open in App

मुंबई: भारत पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ी और सबसे तेज डिजिटल अर्थव्यवस्था में एक बनकर उभर रहा है। ऐसे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि तेजी से बदल रही स्थितियों के बीच देश में डिजिटल बाजार में गड़बड़ियों को तुरंत ठीक करने की जरूरत है।

अशोक गुप्ता ने शनिवार को प्रतिस्पर्धी कानून और अभ्यास विषय पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईई) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'इस्तेमाल किए गए डेटा और ऑनलाइन रियल एस्टेट पर नियंत्रण से डिजिटल प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं की पसंद को आकार देने और प्रभावित करने सहित उन्हें अपने व्यवसायों तक खींचने की अद्वितीय स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, 'जबकि भारत सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल उपभोक्ता आधार वाले देशों में से एक के रूप में उभर रहा है, बाजार की गड़बड़ियों को तुरंत ठीक करने की आवश्यकता है। इस संबंध में प्रवर्तन और नीति की चुनौतियों का समाधान करने के लिए नियामक ढांचे की आवश्यकता है, जिसमें डिजिटल बाजार की जटिलताओं का ध्यान रखा गया हो। 

उन्होंने कहा कि नए ढांचे में क्लासिक श्रेणियों सहित व्यक्तिगत और गैर-व्यक्तिगत डेटा पर चिंता और गुणवत्ता तथा गोपनीयता के अन्य आयामों को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुद्दों की जल्द पहचान करने और तेजी से उसके निपटारे की पहल की जरूरत है। अशोक गुप्ता ने कहा कि चुनौतियां बहु-आयामी हैं और अविश्वास, विश्लेषणात्मक और नीतिगत ढांचे को डिजिटल बाजार की जटिलताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए आवश्यक बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भले ही डिजिटल बाजार में गिरावट का खतरा भी है, लेकिन इससे निपटने के तरीकों की तेजी से पहचान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा नीति निर्माताओं और नियामकों के लिए चुनौती ये है कि इन बाजारों में हो रहे विकास को लेकर सचेत रहें। साथ ही तमाम साधनों को हमेशा और विकसित करें और जरूरत के अनुसार ठीक करते रहें।

टॅग्स :CCIDigital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

भारतCensus 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 2027 में नए तरीके से होगा काम; जानें कैसे

क्राइम अलर्ट187 बैंक अंतरण और 31.83 करोड़ रुपये ठगे?, 15 सितंबर 2024 को पहली बार बात, सिलसिला शुरू और 26 मार्च 2025 को संवाद बंद

क्राइम अलर्ट'डिजिटल अरेस्ट' कर 87 लाख रुपए की ठगी, पुलिस-सीबीआई अधिकारी बनकर व्हाटसऐप पर वीडियो कॉल किया, बंगलुरु से अरेस्ट

भारतभारत का पहला डिजिटल एड्रेस सिटी बनेगा इंदौर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल से शुरू हुआ नया युग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की