लाइव न्यूज़ :

BSNL ने किया 29 रुपये के प्लान में बदलाव, अब यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 14, 2018 13:55 IST

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल की सुविधा मिलेगी वो भी बिना किसी FUP लिमिट के। हालांकि मुंबई और दिल्ली यूजर्स को कॉल के लिए स्टैंडर्ड रेट के हिसाब से चार्ज देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL ने अपने 29 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया हैयूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल की सुविधा मिलेगीकुल 1 जीबी 2G/3G डेटा और 300 लोकल और नेशनल SMS भी मिलेंगे

नई दिल्ली, 14 नवंबर: सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिवाली और दशहरा के मौके पर अपने यूजर्स के लिए कई बेहतर प्लान्स लॉन्च किए थे। उसी में कंपनी ने यूजर्स को लुभाने के लिए 29 रुपये का प्लान भी बाजार में उतारा था लेकिन प्लान में कंपनी ने कुछ खास नहीं दिया। अब कंपनी ने अपने इस प्लान में खास बदलाव किए हैं। 

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल की सुविधा मिलेगी वो भी बिना किसी FUP लिमिट के। हालांकि मुंबई और दिल्ली यूजर्स को कॉल के लिए स्टैंडर्ड रेट के हिसाब से चार्ज देने होंगे। प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की है। अनलिमिटेड कॉल के अलावा यूजर्स को प्लान में 300 लोकल और नेशनल SMS भी मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को कुल 1 जीबी 2G/3G डेटा दिया जाएगा।

bsnl

बता दें कि इससे पहले प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग, लोकल रोमिंग कॉल, 100 एसएमएस, 2 जीबी डेली डेटा यानी की कुल 14 जीबी डेटा मिलता था। कंपनी ने नए बदलाव के तहत प्लान में डेटा और एसएमएस बेनिफिट को कम कर दिया है।

bsnl-and-jio

Jio के 52 रुपये वाले प्लान से होगी टक्कर

BSNL के 29 रुपये वाले प्लान की टक्कर जियो के 52 रुपये के प्लान से होगी। जियो के प्लान के तहत यूजर्स को फ्री 70 एसएमएस, 1.05 जीबी डेटा मिलती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड मिलेगी। डेटा के अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है वो भी बिना किसी लिमिट के। साथ में आपको डियो ऐप सूट भी मिलता है जिसमें जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक और जियो टीवी शामिल है। प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की है।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानजियोटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की