लाइव न्यूज़ :

Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने लॉन्च किया 6 महीने वाला प्रीपेड प्लान, मिलेगा 270GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 21, 2019 18:26 IST

BSNL ने 899 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। यह प्लान 6 महीने यानी 180 दिनों के साथ आएगी। कंपनी ने इस रीचार्ज प्लान को चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान में यूजर को हर रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयह प्लान 6 महीने यानी 180 दिनों के साथ आएगीBSNL प्लान में यूजर को हर रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगायूजर्स को 180 दिनों के लिए 270 जीबी डेटा मिलेगा

सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। कंपनी ने 899 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। यह प्लान 6 महीने यानी 180 दिनों के साथ आएगी। कंपनी ने इस रीचार्ज प्लान को चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान में यूजर को हर रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी कि यूजर्स को 180 दिनों के लिए 270 जीबी डेटा मिलेगा।

वहीं, कंपनी का 999 रुपये वाला प्लान भी बाजार में मौजूद है। बता दें कि जहां 999 रुपये वाला प्लान ज्यादातर सर्कल में मौजूद है। वहीं, 899 रुपये वाले प्रीपेड पैक को BSNL ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सर्कल में उपलब्ध कराया है।

BSNL के नए 899 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूज़र को रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (मुंबई और दिल्ली सर्कल को छोड़कर) और प्रतिदिन 50 एसएमएस मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 180 दिनों की है। Telecom Talk की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस 6 महीने वाले प्लान को फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। यूज़र मुंबई और दिल्ली सर्कल में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इन सर्कल में कॉल के लिए शुल्क देना होगा।

bsnl-and-jio

गौर करने वाली बात है कि 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मुंबई और दिल्ली में भी है। इस प्लान की वैधता 181 दिनों की है। हाल ही कंपनी ने इस पैक में अपने यूज़र को प्रतिदिन 3.21 जीबी डेटा देने की जानकारी दी थी।

Reliance Jio के प्लान से इसकी तुलना करें तो जियो का 6 महीने वाला पैक 1,999 रुपये में आता है। इसमें जियो सब्सक्राइबर को कुल 125 जीबी डेटा दिया जाता है। हालांकि, यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है।

टॅग्स :बीएसएनएलजियोप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की