लाइव न्यूज़ :

BSNL ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 3GB डेली डेटा और 180 दिन की वैलिडिटी की सुविधा, जियो एयरटेल से होगी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 11, 2019 11:09 IST

बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है। BSNL के इस प्लान की टक्कर एयरटेल, वोडाफोन और जियो के के प्लान्स से होगी। इस प्लान में यूजर्स को रोज 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL के इस नए प्लान की टक्कर जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान्स से होगीइस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है, जिसमें रोजाना 100 एसएमएस दिया जाएगा

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने यह प्लान 997 रुपये में जारी किया है। यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में डेटा के साथ कॉलिंग सुविधाएं मिलेंगी।

BSNL के इस प्लान की टक्कर एयरटेल, वोडाफोन और जियो के के प्लान्स से होगी।

क्या फायेदा मिलेगा 997 रुपये वाला प्लान में

इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदें की अगर बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को रोज 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। दिन के 3 जीबी खत्म होने पर डेटा स्पीड 80 केबीपीएस तक कम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।

आपको बता दें कंपनी ने वॉयस कॉल्स के लिए रोज 250 मिनट्स की सीमा तय की है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है, जिसमें रोजाना 100 एसएमएस दिया जाएगा। ये नया प्लान 10 नवंबर, 2019 से प्रभावी होगा।

Jio और Airtel के प्लान से होगी टक्कर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी की ओर से पेश किए गए इस नए प्लान की टक्कर जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान्स से होगी।

एयरटेल ने हाल ही में 998 रुपये का लॉन्ग टर्म प्लान बाजार में उतारा था। इस प्लान के तहत यूजर्स को 12 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस प्लान के तहत यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल भी कर सकेंगे। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है।

वहीं, अगर जियो की बात करें तो कंपनी के 999 रुपये वाले में यूजर्क को 60 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। साथ ही उन्हें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है। लेकिन दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चुकाने होंगे। जियो के इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉमजियोएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की