लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने क्रिप्टोकरेंसी पर विधेयक लाने का किया समर्थन, जानिए रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख की राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 20:03 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि देश पूरी तरह 2जी से 4जी में बदल रहा है। लेकिन अगले साल 5जी आने के साथ भारत सबसे उन्नत डिजिटल ढांचे वाले देशों में शुमार हो जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देहरेक नागरिक की निजता के अधिकार को सुरक्षित रखा जाना चाहिए।भारत आगे ले जाने वाली नीतियां एवं नियम लेकर आ रहा है।व्यक्तिगत जानकारी की निजता और क्रिप्टोकरेंसी के लिए विधेयक लाया जाना एकदम सही कदम है।

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने व्यक्तिगत जानकारी की निजता और क्रिप्टोकरेंसी पर प्रस्तावित विधेयकों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत आगे ले जाने वाली नीतियां एवं नियम लेकर आ रहा है।

डिजिटल रूप से सूचनाओं के भंडारण की सख्त व्यवस्था होने के समर्थक अंबानी ने कहा कि देशों को रणनीतिक डिजिटल ढांचा खड़ा करने और उसकी सुरक्षा के इंतजाम करने का पूरा अधिकार है। अंबानी ने व्यक्तिगत जानकारी या आंकड़े को मौजूदा दौर में 'नया तेल' की उपमा देते हुए कहा कि हरेक नागरिक की निजता के अधिकार को सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

अंबानी ने आईएफएससीए के तत्वावधान में आयोजित इन्फिनिटी फोरम को संबोधित करते हुए कहा, "भारत आगे ले जाने वाली नीतियां एवं नियम लेकर आ रहा है।" उन्होंने कहा कि भारत में पहले से ही आधार, डिजिटल बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान के जरिये डिजिटल पहचान का एक मजबूत ढांचा खड़ा है। ऐसी स्थिति में व्यक्तिगत जानकारी की निजता और क्रिप्टोकरेंसी के लिए विधेयक लाया जाना एकदम सही कदम है।

अंबानी ने कहा, "आंकड़े एवं डिजिटल ढांचा भारत और दुनिया के हरेक देश के लिए रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण है। हरेक देश को इस रणनीतिक डिजिटल ढांचे के निर्माण एवं सुरक्षा का पूरा अधिकार है।" हालांकि उन्होंने कहा कि सीमापार लेनदेन एवं साझेदारियों पर इसके असर को रोकने के लिए एक सार्वभौम वैश्विक मानक की जरूरत है।

उन्होंने हरेक नागरिक की निजता को सुरक्षित रखने पर जोर देते हुए कहा कि सही नीतियों एवं नियामकीय प्रारूप लाकर व्यक्तिगत जानकारी एवं डिजिटल ढांचे की सुरक्षा को लेकर देश की जरूरत के साथ संतुलन बिठाना होगा। उन्होंने खुद को ब्लॉकचेन तकनीक का पुरजोर समर्थक बताते हुए कहा, "यह क्रिप्टोकरेंसी से अलग है।

विश्वास पर आधारित एक समतामूलक समाज के लिए ब्लॉकचेन तकनीक बेहद अहम है। हमारी अर्थव्यवस्था की जान कही जाने वाली आपूर्ति श्रृंखलाओं को आधुनिक बनाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।" अंबानी ने कहा कि देश पूरी तरह 2जी से 4जी में बदल रहा है। लेकिन अगले साल 5जी आने के साथ भारत सबसे उन्नत डिजिटल ढांचे वाले देशों में शुमार हो जाएगा। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industriesबिटकॉइनक्रिप्टो करंसीसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की