लाइव न्यूज़ :

ट्विटर में फिर से हुई बड़ी छंटनी, रिपोर्ट में दावा- कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 4400 कर्मचारियों को कंपनी ने नौकरी से निकाला

By आजाद खान | Updated: November 14, 2022 09:56 IST

रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों के कंपनी से निकलने की खबर मैनेजर्स को भी नहीं मिल पा रही है। उन्हें इस बारे में तब पता चल रहा है कि जब सिस्टम पर कर्मचारी नहीं दिख रहे है और उनकी नौकरी चली जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर में फिर बड़ी छंटनी होने की खबर सामने आई है। दावा है कि 4400 कांट्रैक्टचुअल यानी संविदा पर काम करे रहे कर्मचारियों की छंटनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों को बिना बताए उन्हें कंपनी से निकाला जा रहा है।

वाशिंगटन डीसी: रिपोर्टों के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने फिर से कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। बताया जा रहा है कि इस बार कांट्रैक्टचुअल कर्मचारियों को कंपनी से निकाला जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी जा रही है और उनके केवल स्लैक और ईमेल का एक्सेस ले लिया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर के लगभग 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से निकाला था। 

क्या है रिपोर्ट में दावा

प्लेटफॉर्मर और एक्सियोस की रिपोर्टों के अनुसार, एलन मस्क ने कंपनी से कथित तौर पर कम से कम 4400 कांट्रैक्टचुअल यानी संविदा कर्मचारियों को निकाल दिया है। रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि ट्विटर अब उन लोगों को नौकरी से निकाल रहा है जो अनुबंध पर है। 

ऐसे में दावा यह भी किया जा रहा है कि काम से निकालने के लिए किसी भी कर्मचारी को कोई नोटिस नहीं दिया जा रहा है। उनके केवल स्लैक और ईमेल का एक्सेस उन से वापस ले लिया जा रहा है। यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस बारे में मैनेजर्स को तभी पता चल रहा है जब कर्मचारी सिस्टम पर नहीं है यहां वहां से हटा दिए जा रहे है। 

हालांकि इस छंटनी को लेकर कंपनी और मस्क द्वारा अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कर्मचारियों को भी नहीं पता चल पा रहा है

बताया जा रहा है कि ट्विटर के आंतरिक सिस्टम से जब कर्मचारियों की पहुंच खत्म हो जा रही है तब उन्हें पता चल रहा है कि वे कंपनी से निकाल दिए गए है। ऐसे में वीकेंड सप्ताहांत में शुरू हुई इश छंटनी से कई कांट्रैक्टर फुलटाइम कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। 

वहीं अगर Engadget की माने तो कंपनी ने किसी भी कर्मचारी को अपने टाइम शीट पर सही करने के लिए नहीं छोड़ा है। इससे पहले कंपनी ने 3800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था जिसे लेकर काफी चर्चा भी हुई थी।  

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की