लाइव न्यूज़ :

Asus Zenfone Max Pro M1 की आज है सेल, फीचर्स के मामले में Redmi Note 5 Pro को देगा टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 28, 2018 11:52 IST

फोन की खासियत पर नजर डालें तो इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक और डुअल कैमरा दिया गया है। इस फोन में वे सारे फीचर्स हैं जो शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus के Zenfone Max Pro M1 को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का यह स्मार्टफोन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इसकी पहली सेल में आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 कुछ ही सेकेंड में बिक गया था। इस फोन को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

फोन की खासियत पर नजर डालें तो इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक और ड्यूल कैमरा दिया गया है। इस फोन में वे सारे फीचर्स हैं जो शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में हैं। आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 पहले सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध था और अब यह ग्रे कलर में भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Asus ZenFone 5Z एक्सक्लूसिवली Flipkart पर होगा लॉन्च, सिर्फ 0.3 सेकेंड में फोन को करेगा अनलॉक

Asus Zenfone Max Pro M1 की कीमत और ऑफर

Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।

Asus Zenfone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर ड्यूल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy J8 की आज होगी सेल, फ्लैश लाइट के साथ मिलेगा 16MP का फ्रंट कैमरा

यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है।

टॅग्स :असुसफ्लिपकार्टस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की