लाइव न्यूज़ :

Apple इस साल लॉन्च करेगा तीन iPhone, 3डी टच की जगह लेगा नया टैप्टिक इंजन, तीन कैमरे होने का भी दावा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 24, 2019 17:47 IST

iPhone को लेकर एक नई खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी इस बार एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन आईफोन्स लॉन्च करेगी। बता दें कि पिछले साल भी ऐपल (Apple) ने तीन आईफोन लॉन्च किए थें।

Open in App
ठळक मुद्देApple इस साल एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन आईफोन्स लॉन्च करेगीऐपल की ओर से लॉन्च होने वाले नए डिवाइसेज में टाइप-सी की जगह लाइटनिंग पोर्ट ही देखने को मिलेंगेऐपल की ओर से इंटरनली D42 और D43 नाम दिए गए हैं

Apple iPhone 11: अमेरिकी कंपनी ऐपल (Apple) हर साल की तरह इस साल भी अपने आने वाले iPhone के लिए चर्चा में है। कंपनी हर बार की तरह इस साल भी सितंबर में अपना अगला आईफोन लॉन्च करेगी। आने वाले आईफोन्स को लेकर पिछले साल से ही खबरें, लीक्स और अफवाहें देखने को मिल रही हैं।

इसी के तहत iPhone को लेकर एक नई खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी इस बार एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन आईफोन्स लॉन्च करेगी। बता दें कि पिछले साल भी ऐपल (Apple) ने तीन आईफोन लॉन्च किए थें।

apple iphone 11

9to5Mac की एक खबर के मुताबिक, ऐपल की ओर से लॉन्च होने वाले नए डिवाइसेज में टाइप-सी की जगह लाइटनिंग पोर्ट ही देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही ये डिवाइस 7nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बेस्ड A13 SoC के साथ लॉन्च होंगे।

आने वाले iPhone 11 सीरीज को ऐपल की ओर से इंटरनली D42 और D43 नाम दिए गए हैं, जो डिवाइस iPhone XS और iPhone XS Max की जगह लेंगे। वहीं, iPhone XR के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइस का कोडनेम N104 रखा गया है। जिसे हो सकता है कि iPhone 11 R नाम से पेश किया जाए।

फोन में 3D टच की जगह आएगा टैप्टिक इंजन

ऐपल के D42 और D43 (आईफोन 11 ) स्मार्टफोन्स में OLED स्क्रीन होने की बात कही जा रही है। वहीं,   N104 में ऐपल LCD लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है।

आने वाले नए iPhones में ट्रिपल कैमरे होने का भी दावा किया जा रहा है। फोन के कैमरे से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है कि डिवाइसेज के फ्रंट कैमरा में 120fpd स्लो मोशन रिकॉर्डिंग क्षमता देखने को मिल सकती है।

टॅग्स :एप्पलआइफोनमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की