लाइव न्यूज़ :

एपल के इस बड़े प्लान से बढ़ी व्हाट्सएप की चिंता, सिक्योरिटी भी होगी मजबूत

By रजनीश | Updated: June 23, 2020 14:11 IST

एपल कंपनी के आईफोन को एंड्राएड डिवाइस के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसके पीछे एपल के खुद के तैयार किए एप्स भी हैं। अब एपल ने व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए अपने मैसेजेस एप को भी अपडेट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार कुछ बड़ी कंपनियों द्वारा व्हाट्सएप को भी हैक करने की खबर आई है। ऐसे में एपल अपने डिवाइस और यूजर्स को ज्यादा सुरक्षा देना चाहता है।सिक्योरिटी को लेकर चिंतित रहने वाले यूजर्स व्हाट्सएप की जगह आईफोन के ही आई मैसेजेस फीचर के इस्तेमाल पर जोर दे सकते हैं।

एपल ने 26 जून तक चलने वाले WWDC इवेंट में अपने नए iOS 14 से पर्दा हटा दिया है। नए ओएस में कई शानदार फीचर दिए गए हैं। नए iOS14 के साथ एपल ने अपने आई मैसेज (imessage) में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक आई मेसेजेस में iOS 14 के साथ जो फीचर दिए गए हैं, उनमें दूसरे इंस्टैंट मेसेजिंग एप्स को कड़ी टक्कर देने की क्षमता है।

ग्रुप चैट फीचरएपल ने अपने मैसेज को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स को ग्रुप चैटिंग का फीचर दिया है। iOS 14 वाले आईफोन यूजर्स ग्रुप चैट्स को पर्सनल फोटो या इमोजी को मेन इमेज के तौर पर सेट करके कस्टमाइज भी कर सकते हैं। 

मेंशन फीचरचैटिंग के दौरान यूजर ग्रुप मेंबर के प्रोफाइल को मेन ग्रुप इमेज के साथ भी देख सकेंगे। मेसेजेस में एपल ने मेंशन करने का भी फीचर दिया है। इसमें किसी को मेंशन करने के लिए '@' का भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है बल्कि यूजर का कॉन्टैक्ट नाम टाइप करते ही सजेशन और उसे सेलेक्ट करने का विकल्प देगा। 

यूजर जिस भी कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट करेंगे वह ब्लू कलर में हाइलाइट हो जाएगा। यह एक इंडिकेटर का काम करता है जिसके जरिए यह पता मैसेज सेंडर को यह पता चल जाता है कि मेसेज को डायरेक्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा यूजर्स को नए अपडेट में किसी चैट में मेंशन किए जाने के बाद नोटिफिकेशन भी मिलेगा। ये फीचर उस वक्त काफी काम आ सकता है जब ग्रुप को यूजर ने म्यूट करके रखा हो।

पिन फीचरएपल ने वॉट्सएप को टक्कर देने के लिए मैसेज चैटिंग के दौरान बातचीत को पिन करने का विकल्प भी दिया है। इसके जरिए व्हाट्सएप की तरह ही आप उस नंबर को सबसे ऊपर रख सकेंगे जिससे आप सबसे ज्यादा चैटिंग करते हैं। व्हाट्सएप की तरह ही इसमें इमोजी का भी बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे।

टॅग्स :एप्पलव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की