लाइव न्यूज़ :

Google ने तोड़ा 'मिठास' से 10 साल पुराना नाता, एंड्रॉयड Q हुआ अब Android 10

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 23, 2019 14:36 IST

Google 10: गूगल ने एंड्रॉयड वर्जन का नाम नंबर यानी कि संख्या में रखने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले गूगल Android के हर वर्जन का नाम किसी मिठाई के नाम पर रखा जाता था वो भी अल्फाबेटिकल आर्डर में। लेकिन इस बार ऐसा ना करते हुए Google ने नए वर्जन का नाम Android 10 रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड Q का नाम बदलकर Android 10 कर दिया हैGoogle ने एंड्रॉयड वर्जन का नाम नंबर यानी कि संख्या में रखने का फैसला लिया हैनए लोगो में एंड्रॉयड 10 के ऊपर Android का रोबोट बैठा हुआ है

दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q के नाम से पर्दा उठा दिया है। दस सालों से चले आ रहे अपने ही ट्रेंड को गूगल ने तोड़ दिया। अब गूगल ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड Q का नाम बदलकर Android 10 कर दिया है। गूगल ने नाम बदलने को लेकर कहा है कि कई देश मिठाई के नाम को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।

अब नंबर में होगा एंड्रॉयड वर्जन का नाम

ऐसे में गूगल ने एंड्रॉयड वर्जन का नाम नंबर यानी कि संख्या में रखने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले गूगल Android के हर वर्जन का नाम किसी मिठाई के नाम पर रखा जाता था वो भी अल्फाबेटिकल आर्डर में। लेकिन इस बार ऐसा ना करते हुए Google ने नए वर्जन का नाम Android 10 रखा है।

android-befor-and-now

गूगल ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि यह फैसला बदलते समय के साथ ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Android का लोगो दिखेगा अब नए अंदाज में

गूगल का Android 10 एक नए और दिलचस्प लोगो के साथ लॉन्च किया जाएगा, जहां एंड्रॉयड 10 के ऊपर Android का रोबोट बैठा हुआ है। रंगों में भी बदलाव किया गया है, इसके हरे रंग को बदल कर काले रंग में बनाया गया है। यह एक छोटा बदलाव है ,पर गूगल के अनुसार हरे रंग से लिखे हुए को पढ़ने में थोड़ी दिक्कत होती थी खासकर कमजोर (दृष्टिदोष) लोग इसे नहीं पढ़ पाते है। गूगल अपने इस अपडेटेड लोगो को आने वाले हफ्तों में Android 10 के साथ रिलीज करेगा।

प्रोडक्ट मैनेजर वीपी, एंड्रॉयड समीर समात ने ब्यान में कहा, 'पहले हम नाम में बदलाव कर रहे हैं। हमारी इंजीनियरिंग टीम हमेशा हर वर्जन के लिए टेस्टी ट्रीट या मिठाई, अल्फाबेट ऑर्डर के आधार पर इंटरनल कोड नेम का इस्तेमाल करती है।'

उन्होंने आगे कहा कि नाम रखने का यह रिवाज़ हर साल हमारे लिए भी मज़ेदार होता था जैसे मार्शमैलो या लॉलीपॉप। पर एक ग्लोबल ऑपरेटिंग सिस्टम होने के कारण यह जरूरी है कि यह नाम हर किसी के लिए स्पष्ट हो और उनको समझ आए। इसीलिए अब से सभी आने वाले वर्जन  Android 10 फिर  Android 11 ऐसे ही होंगे।  

अभी तक आए जितने भी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android operating system) लॉन्च हुए हैं इनका नाम खास मिठाई के उपर रखा गया है। हम यहां आपको उन सभी OS के नाम बता रहे हैं जो अभी तक लॉन्च हो चुके हैं.. 

1)Android 1.6 – Donut (डोनट) 2)Android 2.0, Android 2.1 – Éclair (इक्लेयर)3)Android 2.2 – Froyo (फ्रोयो)4)Android 2.3, Android 2.4 – Gingerbread (जिंजरब्रेड)5)Android 3.0, Android 3.1, Android 3.2 – Honeycomb (हनीकॉम्ब)6)Android 4.0 – Ice Cream Sandwich (आइसक्रीम सेनडवीच)7)Android 4.1 – Jelly Bean (जैलीबीन)8)Android 4.4 – KitKat (किटकैट)9)Android 5 – Lollipop (लॉलीपॉप)10)Android 6 – Marshmallow (मार्शमेलो)11)Android 7 – Nougat (नोगट )12)Android 8 – Oreo (ओरियो)13)Android 9 – Pie (पाई)

टॅग्स :एंड्रॉयडगूगलएंड्रॉयड पाईऐंड्रॉयड ओरियोमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की