लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कैलिफोर्निया में भूकंप आने पर एंड्रॉइड फोन ने आईफोन को पछाड़ा, 5-10 सेकेंड पहले ही उपयोगकर्ताओं को किया अलर्ट

By आजाद खान | Updated: October 27, 2022 11:46 IST

एंड्रॉइड फोन को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में भूकंप आने से 5-10 सेकेंड पहले ही सिस्टम ने उपयोगकर्ताओं को अलर्ट कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में आए भूकंप के दौरान एंड्रॉइड फोन ने आईफोन को पछाड़ा दिया है।एंड्रॉइड फोन ने उपयोगकर्ताओं की भूकंप की जानकारी पहले देकर उन्हें अलर्ट किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले फिलीपींस में भी सिस्टम द्वारा ऐसी चेतावनी दी गई थी।

वाशिंटन डीसी: अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन जोस में आई भूकंप का सबसे पहले पता एंड्रॉइड फोन ने लगाया है और ऐसा कर उसने आईफोन को पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि यह भूकंप कैलिफोर्निया के सैन जोस में मंगलवार को आई थी जिसमें इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई है। 

बताया जा रहा है कि एंड्रॉइड फोन ने भूकंप आने के पांच या दस सेकेंड के अंदर ही भूकंप का पता लगाया था और उपयोगकर्ताओं को इसकी चेतावनी दी थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले पिछले साल फिलीपींस में भी ऐसे ही भूकंप आने पर सिस्टम द्वारा उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी। 

गूगल एंड्रॉइड इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष ने क्या कहा

एंड्रॉइड अथॉरिटी के अनुसार, गूगल एंड्रॉइड इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष डेव बर्क ने एक ट्वीट को शेयर किया है। इस ट्वीट में यह दिखाया गया है कि एंड्रॉइड फोन भूकंप के झटके आने से पहले एक्टिव हो गए थे और वे उपयोगकर्ताओं को इसे लेकर चेतावनी भी दी थी। 

डेव बर्क ने ट्वीट में कहा, "एसएफ खाड़ी क्षेत्र में आज भूकंप आया। पीला/लाल रंग एंड्रॉइड फोन के हिलने को सिस्मोमीटर की तरह दिखाता है। वृत्त हमारे पी और एस तरंगों का अनुमान है। वेव टकराने से पहले आसपास के फोन पर तुरंत भूकंप अलर्ट भेज दिया गया।"

क्या दावा किया गया है

एंड्रॉइड फोन को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में आए भूकंप के दौरान झटके महसूस होने से पांच से दस सेकेंड पहले एंड्रॉइड फोन ने यूजर्स को अलर्ट कर दिया था। इसे लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि एंड्रॉइड फोन ने आईफोन से भी पहले झटकों को लेकर यूजर्स को अलर्ट कर दिया था। 

ऐसे में यह पहली बार नहीं है जब एंड्रॉइड फोन ने इस तरह के अलर्ट सबसे पहले दिए है। इससे पहले पिछले साल में फिलीपींस में भी एक भूकंप आया था जहां इसी तरीके से पहले सिस्टम द्वारा पहले चेतावनी मिली थी। 

यह अलग बात है कि यह सुविधा हर देश में नहीं है, अगर आपको भी जानना है कि आपके देश में यह सुविधा है कि तो इसके लिए आपको गूगल के सहायता पृष्ठ से जानकारी लेनी होगी। 

 

टॅग्स :टेक्नोआइफोनएंड्रॉयडUSAअमेरिकाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की