लाइव न्यूज़ :

Amazon Summer Sale में Redmi Y3 को आज खरीदने का मौका, मिलेगा 1120GB 4G डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 7, 2019 11:16 IST

फोन को खरीदारी पर ग्राहकों को कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप अमेजन की वेबसाइट से इस फोन को खरीदते हैं तो आपको Airtel की ओर से 1120 जीबी तक का 4G डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल का भी फायदा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Y3 को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा ग्राहक इस स्मार्टफोन को Mi.com और Amazon से खरीद सकते हैं3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 9,999 रुपये है

चीनी कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन Redmi Y3 को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Mi.com और Amazon से खरीद सकते हैं। रेडमी वाई3 को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है जिसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

फोन को खरीदारी पर ग्राहकों को कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप अमेजन की वेबसाइट से इस फोन को खरीदते हैं तो आपको Airtel की ओर से 1120 जीबी तक का 4G डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल का भी फायदा मिलेगा।

Redmi Y3

फोन की कीमत की अगर बात करें तो इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की वाले स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है।

Redmi Y3 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन 2.5डी ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ड्यूल सिम (नैनो) Redmi Y3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi Y3 एक ड्यूल रियर कैमरा हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबालइज़ेशन और ड्यूल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है।फ्रंट पैनल पर कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ऑटो एचडीआर और एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिेएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Redmi Y3 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम। आईआर ब्लास्टर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

टॅग्स :अमेजनशाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की