लाइव न्यूज़ :

Amazon Echo Show 5 एलेक्सा फीचर के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9 हजार से भी कम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 30, 2019 14:47 IST

एको शो में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो Echo Show से लगभग आधा है। इसके अलावा, इसे काफी कम कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएको शो में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया हैभारत में इस डिवाइस के मिलने की बात करें तो इसे जुलाई में लॉन्च किया जाएगाइसे 8,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है

अमेजन ने अपने एको लाइन अप में एक और नया प्रॉडक्ट शामिल किया है। कंपनी ने Echo Show 5 लॉन्च किया है। यह डिवाइस एको शो का छोटा वर्जन है। एको शो में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो Echo Show से लगभग आधा है। इसके अलावा, इसे काफी कम कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

बता दें कि यह डिवाइस कुछ ही देशों में उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में इस डिवाइस के मिलने की बात करें तो इसे जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

Echo Show 5 की कीमत

अमेजन एको शो 5 के कीमत की अगर बात करें तो इसे 8,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भारत में Echo Show को इसी साल लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 22,999 रुपये थी।

Amazon Echo Show 5

यह डिवाइस चारकोल और सैंडस्टोन कलर में अवेलेबल है। Echo Show 5 आज से Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल है।

Echo Show 5 का डिजाइन और फीचर्स

एको शो 5 में 5.5 इंच (960x480) रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस अपने 10 इंच मॉडल की तरह ही दिखती है। दोनों मॉडल्स में साइज का अंतर है। स्काइप वीडियो कॉल्स के लिए इस डिवाइस में HD कैमरा दिया गया है। डिवाइस में बिल्ट इन कैमरा शटर भी दिया गया है जो कैमरे को यूज न होने की सूरत में कवर करता है।

ऐमजॉन एलेक्सा

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत ऐमजॉन एलेक्सा है। एलेक्सा से आप कोई भी ऐमजॉन प्राइम से कोई भी वीडियो जैसे मूवी ट्रेलर, म्यूजिक वीडियो, न्यूज बुलेटिन प्ले करने के लिए बोल सकते हैं। यह आपको कनेक्टेड फेसबुक अकाउंट से भी फोटोज दिखा सकता है। इसमें ऐमजॉन सिल्क और मोजिला फायरफॉक्स जैसे बिल्ट इन ब्राउजर्स भी दिये गए हैं।

Amazon Echo Show 5

Echo Show 5 में एक नया फीचर जोड़ा गया है एलेक्सा सनराइज अलार्म। इस फीचर से अलॉर्म ऑफ होने से पहले डिस्प्ले की ब्राइटनेस बढ़ जाती है और सनराइज एनिमेशन दिखाई पड़ता है। इस फीचर को Echo Show से भी जोड़ा जाएगा।

एको शो में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो एूँङ्म रँङ्म६ से लगभग आधा है। इसके अलावा, इसे काफी कम कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की