लाइव न्यूज़ :

Amazon-Flipkart festive season sales 24 अक्टूबर से, आंख बंद करके खरीद लें ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: October 20, 2018 13:37 IST

अगर आप पिछले सप्ताह आयोजित हुई Flipkart Big Billion Days सेल और Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान कुछ चीजें लेना भोल गए हैं, तो इस बार यह मौका हाथ से ना जाने दें। हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आपको आंख बंद करके खरीद लेने चाहिए। 

Open in App

फेस्टिव सीजन जारी है और जल्द ही दिवाली का बड़ा पर्व आने वाला है। इसे ध्यान रखते हुए फ्लिपकार्ट flipkart और अमेज़न amazon ने एक बार धमाका सेल की घोषणा की है। Flipkart Festive Dhamaka Days की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी जो 27 अक्टूबर तक चलेगी। इधर Amazon's Great Indian Festival की सेल भी 24 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। पांच दिनों तक चलने वाली सेल में स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, घरेलू उपकरणों, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य प्रोडक्ट पर छूट देखने को मिलेगी। अगर आप पिछले सप्ताह आयोजित हुई Flipkart Big Billion Days सेल और Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान कुछ चीजें लेना भोल गए हैं, तो इस बार यह मौका हाथ से ना जाने दें। हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आपको आंख बंद करके खरीद लेने चाहिए। 

1) स्मार्टफोन

पिछले हफ्ते फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में नोकिया 6.1 प्लस (Nokia 6.1 Plus), सैमसंग गैलेक्सी एस 8 (Samsung Galaxy S8),    Xiaomi Redmi 6 Pro और Oppo Realme की तीन फोन Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की जमकर सेल हुई। इस सेल में भी इन मोबाइल फोन की खूब बिक्री होने की उम्मीद है। इधर Amazon Great Indian Festival में Moto G5S Plus, Honor Play, Samsung Galaxy S9 और OnePlus 6 को लोगों ने हाथों हाथ लिया। इन सभी मोबाइल पर 2 से 5 हजार की छूट दी गई है। 

2) स्मार्ट टीवी

पिछली सेल में अमेज़न और फिल्प्कार्ट ने स्मार्ट और OLED टीवी पर बड़ी छूट दी। सोनी, एलजी, बीपीएल जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने टीवी पर लगभग 20 फीसदी छूट दी थी। इस बार भी यह छूट जारी रह सकती है। इसके mi led smart tv को भी लोगों ने सेल शुरू होते ही बटोर लिया। इस बार की सेल का यह खास आकर्षण साबित हो सकते हैं। 

3) फ्रिज और वाशिंग मशीन

फ्लिप्कार्ट ने अपनी पिछली सेल में एलजी, गोदरेज और हायर जैसे ब्रांड के फ्रिज और वाशिंग मशीन पर बड़ा ऑफर रखा था। यह सभी चीजें 9 हजार रुपये के बजट में थी। इस बार की सेल में भी इन चीजों की खूब बिक्री हो सकती है। 

इन बातों का रखें ध्यान

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल  को Wave 2 सेल भी कहा जा रहा है। इस सेल के दौरान फैशन प्रोडक्ट्स पर 90 फीसदी के डिस्काउंट के साथ ही 15 फीसदी का अलग से कैशबैक भी दिया जाएगा। वहीं, होम और किचन एप्लायंसेज पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट और 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा टीवी पर 60 फीसद और बाकी एप्लायंसेज पर 80 फीसद तक का ऑफ मिलेगा।

वहीं अगर आप शॉपिंग के बाद पेमेंट के लिए ICICI और सिटी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, एप्लायंसेज, फैशन, घर के सामानों समेत कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही फायर टीवी स्टिक और एको 3rd जेनरेशन जैसे अमेजन प्रोडक्टस पर भी डिस्काउंट उपलब्ध होगा। बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद के ग्राहक प्राइम नाउ ऐप के जरिए मात्र 2 घंटे में अपने सामान की डिलीवरी का लाभ उठा पाएंगे।

टॅग्स :अमेजनफ्लिपकार्टत्योहारस्मार्ट टीवीस्मार्ट होम अप्लायंसेसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की