लाइव न्यूज़ :

एयरटेल का बड़ा धमाका, 5जी उपभोक्ताओं को 239 रुपये के 4जी प्लान में असीमित डेटा की पेशकश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 19:22 IST

दूरसंचार कंपनी ने कहा, ‘‘यह शुरुआती पेशकश हमारे ग्राहकों को डेटा सीमा के बारे में चिंता किए बिना इससे जुड़े लगभग सभी लाभ देने के लिए लाई गई है। हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहक विश्वस्तरीय एयरटेल 5जी प्लस सुविधा का लाभ लेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने यह योजना अपनी प्रतिद्वंद्वी जियो से मुकाबले के लिए लेकर आई हैजियो ने नेटवर्क विस्तार में बीटा परीक्षण के दौरान असीमित 5जी डेटा की पेशकश कीएयरटेल 5जी प्लस सेवा देश के 270 से अधिक शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 5जी उपभोक्ताओं के लिए 239 रुपये से शुरू होने वाले 4जी प्लान में असीमित डेटा की पेशकश की है। कंपनी ने यह योजना अपनी प्रतिद्वंद्वी जियो से मुकाबले के लिए लेकर आई है। जियो ने नेटवर्क विस्तार में बीटा परीक्षण के दौरान असीमित 5जी डेटा की पेशकश की है। 

भारती एयरटेल के उपभोक्ता कारोबार के निदेशक शाश्वत शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘यह शुरुआती पेशकश हमारे ग्राहकों को डेटा सीमा के बारे में चिंता किए बिना इससे जुड़े लगभग सभी लाभ देने के लिए लाई गई है। हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहक विश्वस्तरीय एयरटेल 5जी प्लस सुविधा का लाभ लेंगे।’’ 

एयरटेल 5जी प्लस सेवा देश के 270 से अधिक शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी की मार्च, 2024 के अंत तक हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को 5जी सेवाओं उपलब्ध कराने की योजना है। 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :एयरटेल5जी नेटवर्कटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की