लाइव न्यूज़ :

अपने पुराने ग्राहकों को एयरटेल मुफ्त में दे रहा है 1जीबी डाटा, जानिए क्या है तरीका

By रजनीश | Updated: August 12, 2020 15:33 IST

फ्री डाटा के साथ इनकमिंग और आउटगोइंग की जानकारी कंपनी ग्राहकों को मैसेज के जरिए दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों से अनलिमिटेड पैक रिचार्ज कराने के लिए भी कह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल ने कुछ महीनों पहले ही 49 रुपये और 48 रुपये का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को फ्री डाटा दिया था। इस ऑफर के जरिए एयरटेल उन ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रही है जिन्होंने लंबे समय से कोई रिचार्ज नहीं कराया है।

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा दे रही है। फ्री डाटा के साथ ही एयरटेल के ग्राहकों को इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस ऑफर की वैलिडिटी मात्र 3 दिनों की है। 

एयरटेल ने कुछ महीनों पहले ही 49 रुपये और 48 रुपये का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को फ्री डाटा दिया था। गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल यह फ्री डाटा ट्रायल तौर पर दे रही है। 

बताया जा रहा है कि इस ऑफर के जरिए एयरटेल उन ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रही है जिन्होंने लंबे समय से कोई रिचार्ज नहीं कराया है। हालांकि एयरटेल ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ओनलीटेक की रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्री डाटा के साथ इनकमिंग और आउटगोइंग की जानकारी कंपनी ग्राहकों को मैसेज के जरिए दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों से अनलिमिटेड पैक रिचार्ज कराने के लिए भी कह रही है। हालांकि अभी तक यह भी साफ नहीं है कि कंपनी यह ऑफर देश के सभी सर्किल में दे रही है या फिर कुछ चुनिंदा सर्किल में। 

टॅग्स :एयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की