लाइव न्यूज़ :

Airtel ने लॉन्च किया 23 रुपये का स्मार्ट रीचार्ज पैक, यूजर्स को मिलेंगे ये बेनिफिट्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 3, 2018 18:49 IST

Airtel के स्मार्ट रीचार्ज पैक में 25 रुपये से लेकर 245 रुपये तक के रीचार्ज पैक मौजूद है। बता दें कि 25 रुपये के पैक में यूजर्स को 18.69 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। टॉकटाइम के अलावा पैक में ग्राहकों को 28 दिन के लिए 10एमबी डेटा मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल ने कई स्मार्ट रीचार्ज पैक्स लॉन्च किए हैंइन स्मार्ट रीचार्ज में 23, 25, 35, 65, 95, 145 और 245 रुपये के रीचार्ज शामिल हैंकंपनी ने इस लिस्ट में 23 रुपये का नया स्मार्ट रीचार्ज शामिल किया है

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए Airtel लगातार कोई न कोई रीचार्ज प्लान पेश कर रही है। इसी के तहत कंपनी ने 23 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इसे स्मार्ट रीचार्ज कहा जा रहा है। इस पैक की मदद से एयरटेल यूजर अपने प्रीपेड नंबर की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस पैक में यूजर्स को कोई डेटा या वॉयस कॉल की सुविधा नहीं दी जाएगी। यह पैक सिर्फ प्रीपेड अकाउंट की वैलिडिटी को बढ़ाने के लिए है।

Airtel के नए 23 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूजर्स को लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से पैसे देने होंगे। इसके अलावा, यूजर्स को लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और नेशनल एसएमएस 1.5 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि इस पैक में कोई डेटा नहीं मिलेगा। यानी कि डेटा के लिए आपको अलग से रीचार्ज कराना होगा। इस पैक के लिए कोई टॉक टाइम भी नहीं दिया जाएगा।

एयरटेल के नए रीचार्ज पैक को लेने के लिए आप Airtel.in या MyAirtel app से रीचार्ज करा सकते हैं। टेलीकॉमटॉक ने इस रीचार्ज पैक के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। जानकारी मिली है कि 23 रुपये के नए रीचार्ज पैक को पेश करने से पहले स्मार्ट रीचार्ज रेंज 25 रुपये से शुरू होता था।

कंपनी के स्मार्ट रीचार्ज पैक में 25 रुपये से लेकर 245 रुपये तक के रीचार्ज पैक मौजूद है। बता दें कि 25 रुपये के पैक में यूजर्स को 18.69 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। टॉकटाइम के अलावा पैक में ग्राहकों को 28 दिन के लिए 10एमबी डेटा मिलता है।

35 रुपये के प्लान में 26.60 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। पैक में कॉलिंग के लिए 1पैसा/सेकंड मिलता है। पैक में 100एमबी डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।

स्मार्ट रीचार्ज का सबसे महंगा पैक 245 रुपये का है। इस पैक के तहत यूजर्स को 245 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन वॉयस कॉल का दर 30 पैसे प्रति मिनट रहता है और 84 दिनों की वैधता के लिए 2 जीबी डेटा भी मिलता है।

टॅग्स :एयरटेलरिचार्ज प्लानप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की