लाइव न्यूज़ :

Airtel ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, 2 महीने से अधिक की वैलिडिटी के साथ Jio के इस प्लान को देगा टक्कर

By गुलनीत कौर | Updated: October 15, 2018 13:01 IST

एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 70 दिनों तक चलेगा।

Open in App

टेलिकॉम कंपनी Airtel द्वारा एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि यह प्लान Jio कंपनी के प्रीपेड प्लान को पूरी टक्कर दे सकता है। प्लान की कीमत 398 रूपये है और यह प्लान 2 महीने से अधिक की वैलिडिटी देगा। 

398 रूपये का एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 70 दिनों तक चलेगा। इन 70 दिनों में कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, STD, नेशनल रोमिंग) और डेटा देने वाली है। एक दिन में 1.5 जीबी 3 जी व 4 जी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही दिन में 90 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी।

Jio के इस प्लान को देगा टक्कर

Airtel के इस प्लान से ठीक मिलता जुलता प्लान Jio कंपनी भी ऑफर करती है। इस प्लान की कीमत भी 398 रूपये है जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, STD, नेशनल रोमिंग), दिन में 2 जीबी का 3 जी व 4 जी डेटा, 100 फ्री SMS दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 70 दिनों की है।

Airtel का प्लान सभी ग्राहकों के लिए

बता दें कि कंपनी ने यह प्लान सभी ग्राहकों के लिए बनाया है। किसी खास ऑफर या समय की बाधा इस प्लान पर लागू नहीं होती है। कंपनी के अनुसार यह प्लान कोई भी एयरटेल ग्राहक यूज कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Airtel के इस प्लान में मिल रहा 3 GB डेटा रोज, कीमत के मामले में दे रहा Jio को टक्कर

Airtel 289 रु प्रीपेड प्लान

इस प्लान को लॉन्च करने से कुछ दिन पहले भी कंपनी ने नवरात्रि स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। प्लान के मुताबिक ग्राहकों को 289 रूपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड कॉल, डेटा और 100 SMS मिलेंगे। यह प्लान 84 दिनों का है। 

एक दिन में 3जीबी डेटा

अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी एयरटेल ने एक ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था जिसमें एक ही दिन में 3 जीबी 3जी, 4जी डेटा दिया जा रहा है। मात्रा 200 रूपये की कीमत में 3 जीबी 2G/ 3G/ 4G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100 एसएमएस रोज के डाई जा रहे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। यह प्लान Jio के 198 रूपये वाले प्लान को पूरी तरह से टक्कर देता है। 

टॅग्स :एयरटेलजियोप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की