लाइव न्यूज़ :

एयरटेल यूजर्स को एक साथ दो फायदे, इस सस्ते रिचार्ज के साथ सभी को फ्री मिल रहा है 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 18:01 IST

एयरटेल का ये प्लान विशेषरूप से प्रवेश स्तर के स्मार्टफोन ग्राहकों तथा अर्द्धशहरी और ग्रामीण बाजारों के फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह बीमा कवर 18 से 54 वर्ष की आयु के लोगों को उपलब्ध होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देइसके लिए किसी तरह के कागजी दस्तावेजों या चिकित्सा परीक्षण की जरूरत नहीं होगी।बीमा पॉलिसी या प्रमाणपत्र तुरंत डिजिटल रूप में भेज दिया जाएगा।

टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई तरह के प्लान्स लाती रहती हैं। अब एयरटेल ने 179 रुपये का एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में एयरटेल फ्री एसएमएस, 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ भारती एक्सा (AXA) की तरफ से 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। फिलहाल आइए जानते हैं एयरटेल के 179 रुपये वाले प्लान में क्या कुछ है खास।

इस पैक की वैधता अवधि 28 दिन की होगी। इसे विशेषरूप से प्रवेश स्तर के स्मार्टफोन ग्राहकों तथा अर्द्धशहरी और ग्रामीण बाजारों के फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह बीमा कवर 18 से 54 वर्ष की आयु के लोगों को उपलब्ध होगा। 

इसके लिए किसी तरह के कागजी दस्तावेजों या चिकित्सा परीक्षण की जरूरत नहीं होगी। बीमा पॉलिसी या प्रमाणपत्र तुरंत डिजिटल रूप में भेज दिया जाएगा। आग्रह पर इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘इस प्रीपेड बंडल को खरीदने वाले ग्राहक जब भी इस पैके जरिये रिचार्ज करायेंगे उन्हें अपने आपको सुरक्षित रखने और अपने परिवार को वित्तीय रूप से सहारा देने का सरल और बेहद सुविधाजनक जरिया उपलब्ध होगा।’

279 रुपये वाले प्लान में भी लाइफ इंश्योरेंसएयरटेल यूजर्स को 279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दे रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में रोज 1.5जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जा रही है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स में विंक म्यूजिक और एयरेटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। इतना ही नहीं, इस प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

टॅग्स :एयरटेलजीवन बीमा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की