लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया की कमजोरी से एयरटेल, जियो को जबरदस्त फायदा

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:41 IST

एक्सिस कैपिटल की दूरसंचार क्षेत्र पर रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हम मोबाइल आपरेटरों के वित्त वर्ष 2021-22 के राजस्व के अनुमान में 1-6 प्रतिशत की कटौती कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएजीआर के बकाए के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से वोडाफोन आइडिया की वित्तीय सेहत और खराब हो सकती है।लॉकडाउन की वजह से 2जी-3जी कनेक्शन वाले बहुत कम पुराने ग्राहक 4जी सिम ले रहे हैं।

नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया की खराब होती वित्तीय सेहत का फायदा भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को मिल रहा है। एक्सिस कैपिटल ने शुक्रवार को एक नोट में कहा गया कि वोडाफोन आइडिया की खराब वित्तीय स्थिति की वजह से एयरटेल और जियो की बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है।नोट में कहा गया है कि समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकाए के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से वोडाफोन आइडिया की वित्तीय सेहत और खराब हो सकती है। एक्सिस कैपिटल ने कहा कि उसने मोबाइल आपरेटरों के राजस्व के अनुमान को और कम कर दिया है। इसकी वजह यह है आपरेटरों के ग्राहकों की संख्या ठहरी हुई है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी बंदी की वजह से 2जी-3जी कनेक्शन वाले बहुत कम पुराने ग्राहक 4जी सिम ले रहे हैं।नोट में कहा गया है कि यदि ये अंकुश कुछ और आगे बढ़ते हैं, तो इससे आपरेटरों की राजस्व की उस सम्भावित वृद्धि पर भी आंशिक असर पड़ेगा। दिसंबर, 2019 में दरों में वृद्धि के बाद आगामी महीनों में दूरसंचार कंपनियों का राजस्व बढ़ने की उम्मीद थी।एक्सिस कैपिटल की दूरसंचार क्षेत्र पर रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हम मोबाइल आपरेटरों के वित्त वर्ष 2021-22 के राजस्व के अनुमान में 1-6 प्रतिशत की कटौती कर रहे हैं। इसके अलावा ब्याज, कर, मूल्यह्रास तथा देय राशि से पूर्व की आमदनी (ईबीआईटीडीए) में 0.2 से एक प्रतिशत की कटौती कर रहे हैं।’रिपोर्ट में कहा गया है कि आपेटरों द्वारा दिसंबर, 2019 में शुल्कों में की गई वृद्धि का असर ग्राहकों द्वारा रिचार्ज कराने पर 2020 के कैलंडर वर्ष के पहले नौ माह में दिखेगा, लेकिन सेवाओं की न्यूनतम दर तय करने के मामलों में लॉकडाउन की वजह से देरी होगी।

टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की