लाइव न्यूज़ :

एयरटेल, जियो और Vi में 100 रुपये से कम के रीचार्ज पर फ्री SMS की सुविधा नहीं, जानें नए ऑफर और प्लान

By वैशाली कुमारी | Updated: July 31, 2021 11:29 IST

Reliance Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॅाम कंपनीयों ने यह र्निणय लिया है। यह टेलीकॅाम कंपनीयां अब 100 रुपये से कम के रीचार्ज पर  एसएमएस मैसेज की सेवा प्रदान नहीं कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो समेत एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया नहीं दे रहे अब 100 से कम के रिचार्च पर फ्री एसएमएस की सुविधाजियो ने इसी साल मई में कम रुपयों के रिचार्ज पर फ्री एसएमएस हटाया था और दूसरी कंपनियां इसी ओर राह बढ़ा रही हैं

रिलायंस जियो समेत एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसी भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अब 100 रुपये से कम के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर फ्री SMS देने की योजना बंद कर दी है। हालांकि ये फैसला अचानक या पहली बार नहीं लिया गया है। इससे पहले जियो ने मई में ऐसा ही फैसला लिया और अब अन्य कंपनियां भी इसी राह पर चल पड़ी हैं।

मौजूदा सभी टेलीकॉम कंपनियों के पैक को देखें तो सभी में अब 100 से कम के प्लान पर फ्री एसएमएस की सुविधा अब नहीं है। हालांकि, एयरटेल और जियो में कुछ ही 100 रुपये से कम के प्लान हैं लेकिन वोडाफोन-आइडिया में ऐसी योजनाओं की संख्या अधिक है। हालांकि किसी में भी फ्री एसएमएस की सुविधा अब नहीं है।

एयरटेल के 100 रुपये से कम के प्लान

एयरटेल ने हाल में अपने कम रुपये के वैलिडिटि प्लान में बदलाव किया है। अब सबसे कम का रिचार्ज प्लान एयरटेल में 79 रुपये का है। इसमें कंपनी ग्राहकों को 64 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों तक 200 एमबी डेटा देती है। इसमें फ्री एसएमस की सुविधा नहीं है।

जियो का 100 रुपये से कम के प्लान

रिलायंस जियो 98 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान ग्राहकों को देता है। इसमें 14 दिनों के लिए 1.4 जीबी डेटा ग्राहकों को मिलता है। साथ ही कंपनी इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा देती है। इसमें भी एसएमएस की सुविधा नहीं है।

ऐसे ही Vi में 49 रुपय का सबसे कम का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। ये 100 एमबी डेटा देता है और इसमें 28 दिनों तक 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।

फ्री-एसएमएस की सुविधा क्यों हटा रही कंपनियां

जानकारों के अनुसालर कंपनियां छोटे रिचार्ज पर फ्री एसएमएस की सुविधा अपने रेवेन्यू में इजाफे के लिए हटा रही हैं। एसएमएस एक ऐसी सुविधा है जो हर कोई अपने फोन में चाहेगा। ऐसे में यूजर्स बड़े प्लान खरीदेंगे।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानजियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की