लाइव न्यूज़ :

Airtel यूजर्स को कंपनी दे रही है ये अनलिमिटेड सुविधा, नहीं लगेगा कोई भी चार्ज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 25, 2019 15:20 IST

इसके लिए Airtel अपने यूजर्स से किसी भी तरह का मासिक सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगा। यह सर्विस बिल्कुल फ्री है। यूजर्स इस अनलिमिटेड हेलो ट्यून्स को विंक म्यूजिक ऐप के जरिए ऐड कर सकते हैं।

Open in App

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलर ट्यून्स की सुविधा लेकर आई है। Airtel यूजर्स अब अपनी पसंद के अनलिमिटेड गाने 'हेलो ट्यून्स' सेट कर सकते हैं। यह सर्विस बिल्कुल फ्री है। यूजर्स इस अनलिमिटेड हेलो ट्यून्स को विंक म्यूजिक ऐप के जरिए ऐड कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि विंक म्यूजिक लाइब्रेरी में मौजूद 4 करोड़ गाने अब हेलो ट्यून में उपलब्ध है।

इसके लिए एयरटेल अपने यूजर्स से किसी भी तरह का मासिक सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगा। इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को 129 या इससे ज्यादा का प्लान रिचार्ज करना जरूरी है।

बता दें कि इसके लिए यूजर्स को हर 30 दिन में विंक म्यूजित ऐप में हेलो ट्यून्स को कंफर्म करना होगा। ऐसा उन यूजर्स को करना होगा जो अपने फ्री सब्सक्रिप्शन को आगे जारी रखना चाहते हैं। इतना ही नहीं आप जब और जितनी बार चाहें अपने हेलो ट्यून्स को बदल सकते हैं।

Airtel हेलो ट्यून्स को सेट करने का पूरा तरीका-

1- यूजर को सबसे पहले अपने फोन में Wynk Music app को डाउनलोड करना होगा। यह ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है।

2- ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करने के लिए हेलो ट्यून्स आइकन पर टैप करें।

3- इसके बाद एयरटेल यूजर्स आसानी से अपने पसंदीदा गाने को सर्च करके इसे सिलेक्ट कर सकेंगे।

टॅग्स :एयरटेलटेलीकॉमपोस्टपेड प्लानप्रीपेड प्लानऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की