लाइव न्यूज़ :

Airtel ने शॉ एकेडमी के साथ की पार्टनरशिप, फ्री में कर सकेंगे ऑनलाइन कोर्स

By भाषा | Updated: July 12, 2019 11:39 IST

Open in App

दूरसंचार कंपनी भारती Airtel ने आलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली शॉ अकादमी से हाथ मिलाया है। इसके तहत एयरटेल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को लोकप्रिय आनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगी। दूरसंचार कंपनी अपने पुनर्गठित ‘एयरटेल थैंक्स’ कार्यक्रम के तहत प्रदान किए जाने वाले लाभ का दायरा बढ़ाना चाहती है।

एयरटेल ने बयान में कहा, ‘‘शॉ अकादमी व्यावहारिक कौशल के विकास और लोकप्रिय विषयों मसलन संगीत, फोटोग्राफी, भाषा, फिटेनस, वित्तीय व्यापार, डिजिटल मार्केटिंग, पोषण, मोबाइल ऐप विकास और वेब डिजाइनिंग पर पाठ्यक्रमों की पेशकश करती है। बयान में कहा गया है कि शॉ अकादमी की वैश्विक स्तर पर मौजूदगी है। 50 लाख से अधिक विद्यार्थी उसके पाठ्यक्रम पढ़ रहे हैं।

भारत में अकेले उसके 9,00,000 से अधिक उपयोगकर्ता हैं। बयान में कहा गया है कि एयरटेल प्लैटिनम के मोबाइल उपभोक्ताओं को शॉ अकादमी की पाठ्यक्रम लाइब्रेरी जिसका मूल्य 6,000 रुपये है, तक एक साल की पहुंच उपलब्ध होगी।

Airtel गोल्ड के ग्राहकों को शॉ अकादमी के किसी भी 800 रुपये तक के पाठ्यक्रम की एक महीने की मुफ्त पहुंच उपलब्ध होगी। एयरटेल थैंक्स एप के जरिये यह लाभ लिया जा सकता है।

टॅग्स :एयरटेलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की