लाइव न्यूज़ :

Airtel ऐप में मिला बग, खतरे में है यूजर्स की पर्सनल जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 7, 2019 12:33 IST

एयरटेल मोबाइल ऐप में एक बग पाया गया है जिसके फिलहाल फिक्स कर दिया गया है। इस बग के चलते हैकर्स यूजर्स के नंबर के जरिए उनकी पर्सनल जानकारी चुरा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइन जानकारियों में यूजर्स के नाम, इमेल, बर्थडे, डिवाइस का IMEI और उनका पता शामिल हैहैकर्स Airtel यूजर्स के नंबर के जरिए उनकी पर्सनल जानकारी चुरा सकता है

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मोबाइल ऐप में एक बड़ा बग मिला है। इसके तहत कंपनी के टेलीकॉम सर्विस का लाभ उठाने वाले 300 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के डेटा को खतरे में डाल सकता है। एयरटेलमोबाइल ऐप के एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस) में ये बग पाया गया है। इसके चलते हैकर्स यूजर्स के नंबर के जरिए उनकी पर्सनल जानकारी चुरा सकता है।

इन जानकारियों में यूजर्स के नाम, इमेल, बर्थडे, डिवाइस का IMEI और उनका पता शामिल है। हालांकि एयरटेल ने फिलहाल इस बग को फिक्स कर दिया है।

एयरटेल के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में BBC को बताया, "हमारे एक टेस्टिंग एपीआई में तकनीकी समस्या थी. जैसे ही ये बात हमारे ध्यान में लाई गई, हमने इसे ठीक कर दिया।"

प्रवक्ता ने बताया, "एयरटेल का डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म अत्यधिक सुरक्षित है। ग्राहक की गोपनीयता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे बेहतर इंतजाम करते हैं।"

इस बग का पता स्वतंत्र सिक्यॉरिटी रिसर्चर एहराज अहमद ने लगाया था। उन्होंने बीबीसी को बताया, "मुझे इस खामी का पता लगाने में सिर्फ़ 15 मिनट लगे।"

इससे पहले, इसी साल अक्टूबर में जस्ट डायल नाम की लोकल सर्च सर्विस ने अपने एपीआई में बग का पता लगाया था। इस खामी के कारण भारत में उसके 15 करोड़ 60 लाख यूजर्स इससे प्रभावित हो सकते थे। वहीं, जस्ट डायल ने भी यह माना था कि इस बग के कारण हैकर्स कुछ जानकारियों का एक्सेस पा सकते थे।

टॅग्स :एयरटेलमोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की