लाइव न्यूज़ :

ट्विटर और मेटा के बाद अब जोमैटो में भी शुरू हुई छंटनी, रिपोर्ट का दावा- कंपनी ने 100 लोगों को नौकरी से हटाया

By आजाद खान | Updated: November 20, 2022 09:57 IST

इस छंटनी पर बोलते हुए जोमैटो के प्रवक्ता ने कहा है, “प्रदर्शन के आधार पर करीब 3 फीसदी एंप्लॉयीज को हटाने की कवायद चलती रहती है। इसमें इससे ज्यााद कुछ भी नहीं है।”

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर और मेटा के बाद अब जोमैटो में भी छंटनी शुरू होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो कंपनी तीन फीसदी लोगों को निकाल सकती है, ऐसे में छंटनी शुरू भी हो गया है।इस मामले में जोमैटो के सीईओ ने पहले ही संकेत दिए थे कि जल्दी ही कंपनी में छंटनी होगी।

नई दिल्ली: ट्विटर और मेटा के बाद अब ऑनलाइन डिलिवरी प्लेफॉर्म जोमैटो (Zomato) में भी छंटनी शुरू हो गई है। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने इसी हफ्ते से कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। 

इससे जुड़े जानकारों का दावा है कि कंपनी के इस छंटनी के पीछे कंपनी को अपने खर्चे कम करने और जल्द से जल्द मुनाफे में आना है। हालांकि इससे पहले ही जोमैटो के सीईओ ने कंपनी में छंटनी के संकेत दिए थे। 

क्या है पूरा मामला

मनीकंट्रोल के सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने कम से कम 100 कर्मचारियों को निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने तीन फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि यह छंटनी प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग जैसे एरिया में होगी। 

हालांकि सूत्रों ने यह भी बताया कि कंपनी में बतौर सप्लाई के लिए काम कर रहे डिलीवरी बॉय की छंटनी अभी शुरू नहीं हुई है। सप्लाई करने वाले डिलीवरी बॉय की छंटनी होगी कि नहीं, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। 

जोमैटो के प्रवक्ता ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए जोमैटो के प्रवक्ता ने कहा, “प्रदर्शन के आधार पर करीब 3 फीसदी एंप्लॉयीज को हटाने की कवायद चलती रहती है। इसमें इससे ज्यााद कुछ भी नहीं है।”

जोमैटो के सीईओ ने पहले ही दिए थे छंटनी के संकेत

आपको बता दें कि फूड एग्रीगेटर जोमेटो के सीईओ और फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने पहले ही इसके संकेत दिए थे। इससे पहले होने वाली टाउनहॉल मीटिंग में गोयल ने कहा था कि कंपनी के कुछ सेक्टर में छंटनी शुरू हो सकती है। इस छंटनी को लेकर उन्होंने यह भी कहा था कि जिस सेक्टर में प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उसमें छंटनी की जाएगी। 

सूत्रों की माने तो उन कर्मचारियों को कंपनी निकाल रही है जिस सेक्टर पहले हो रहे काम अब बंद हो गए है। यही नहीं नौकारी गवाने वालों में मिड से लेकर सीनियर पद के कर्मचारियों की छंटनी होगी। 

आपको बात दें कि इससे पहले पिछले ही हफ्ते कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं कंपनी में और लोगों ने भी इस्तीफे दिए है।  

टॅग्स :जोमैटोनौकरीभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की