लाइव न्यूज़ :

कॉग्निजेंट के बाद देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस करेगी अपने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2019 10:27 IST

आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। इससे पहले दुनिया की प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने भी अपने 13,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंफोसिस कंपनी की ओर से निकाले जाने वाले कर्मचारियों में ज्यादातर वरिष्ठ और मध्यम स्तर कर्मचारी हैआईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने भी अपने 13,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने की घोषणा की थी

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। इसके तहत 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इससे पहले दुनिया की प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने भी अपने 13,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने की घोषणा की थी।

इंफोसिस कंपनी की ओर से निकाले जाने वाले कर्मचारियों में ज्यादातर वरिष्ठ और मध्यम स्तर कर्मचारी है। खबरों के मुताबिक, इंफोसिस छंटनी के तहत जॉब लेवल 6 (JL6) से करीब 2200 कर्मचारियों को बाहर करेगी। इस जेएल6 के तहत ज्यादातर सीनियर कर्मचारी होते हैं।

वहीं जॉब लेवल 6 से 8 के बीच कंपनी के 3092 कर्मचारी काम करते हैं। खबरों की मानें तो कंपनी जेएल3, जेएल4 और जेएल 5 में दो से पांच प्रतिशत कर्मचारियों को जॉब से निकाला जाएगा। इस हिसाब से इन बैंड में काम करने वाले 4,000 से लेकर 10,000 कर्मचारियों के जॉब पर असर पड़ेगा। कंपनी इस तिमाही में कुल 12,200 कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ऐसे कर्मचारियों की संख्या 50 के करीब है, जिनको असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट के पद पर नियुक्त किया गया था। अब कंपनी इस सभी को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।

टॅग्स :इंफोसिसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की