लाइव न्यूज़ :

आरोग्य सेतु के बाद लॉन्च हुआ आरोग्यसेतु मित्र पोर्टल, घर बैठे मिलेंगी टेस्ट, फार्मेसी और डॉक्टरी सलाह

By रजनीश | Updated: May 5, 2020 19:50 IST

आरोग्य सेतु मित्र वेबसाइट को आरोग्य सेतु मोबाइल एप के जरिए भी लॉगइन किया जा सकता है। यहां यूजर्स को कंसल्ट डॉक्टर, होम लैब टेस्ट और ई-फार्मेसी का ऑप्शन मिलेगा। 

Open in App

कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ दिन पहले ही सरकार ने आरोग्य सेतु एप लॉन्च किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से नए स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप को प्री इंस्टाल करने के लिए कहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में सभी स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप पहले से ही इंस्टाल रहेगा। अब सरकार ने आरोग्य सेतु मित्र (AarogyaSetu Mitr) नाम की वेबसाइट को लॉन्च किया है। 

इस वेबसाइट के जरिए लोगों को घर बैठे ही कोरोना वायरस से जुड़ी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सरकार ने इस वेबसाइट के लिए ई-संजीवनी ओपीडी, स्वस्थ, स्टेप वन, टाटा ब्री-डिजिटल हेल्थ और टेक महिंद्रा कनेक्टसेंस के साथ भी समझौता किया है। 

मिलेंगी ये सुविधाएंइस वेबसाइट या पोर्टल के जरिए लोगों को ऑडियो कॉल, मैसेज चैट और वीडियो कॉल के जरिए कोविड-19 वायरस से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा 1mg, डॉ लाल पैथलैब्स, मेट्रोपोलिस, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स और थायरोकेयर जैसी थर्ड पार्टी कंपनियां होम लैब टेस्ट की सुविधा भी देंगी।

आरोग्य सेतु मित्र वेबसाइट को आरोग्य सेतु मोबाइल एप के जरिए भी लॉगइन किया जा सकता है। यहां यूजर्स को कंसल्ट डॉक्टर, होम लैब टेस्ट और ई-फार्मेसी का ऑप्शन मिलेगा। 

यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार इन तीनों में से किसी एक ऑप्शन को चुनकर स्वास्थ सेवा प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए साइट पर रजिस्टर करना होगा और इसके लिए निजी जानकारी देनी होगी। आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल भारत के 25 शहरों में काम करेगा।

टॅग्स :आरोग्य सेतु एपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की